Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रजरप्पा थाना क्षेत्र में DC-SP ने किया फ्लैग मार्च… जानें क्यों
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा थाना क्षेत्र में DC-SP ने किया फ्लैग मार्च… जानें क्यों

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ के रजरप्पा थाना क्षेत्र में युवक और युवती के एक साथ फरार होने के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। इस स्थिति को सामान्य करने के लिए DC चंदन कुमार और SP अजय कुमार ने खुद ही मोर्चा संभाला। चितरपुर बाजार से लेकर उन गलियों में भी पदाधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया, जहां युवक और युवती का घर है। DC चंदन कुमार ने बताया कि किसी भी शख्स को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जहां तक बात युवती और युवक के शादी की है, कानून बालिगों को पूरा संरक्षण देता है। वह अपनी मर्जी से शादी कर सकते हैं। लेकिन इन सबसे अलग शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहें फैला रहे हैं और जबरन सड़क बंद कराने, रोड जाम करवाने जैसी बातें सामने आ रही हैं। अगर किसी व्यक्ति पर दबाव बनाया जा रहा है तो वह खुलकर अपनी बात रख सकता है। प्रशासन उसे सहयोग करेगा। लेकिन कोई कानून हाथ में लेकर जबरन चक्का जाम और दुकान बंद नहीं करवा सकता।

    फ्लैग मार्च के दौरान SP अजय कुमार ने बताया कि पुलिस काफी संवेदनशीलता के साथ अपना काम कर रही है। नौ फरवरी को युवती के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम केरल भेजी गई। युवती के परिजन भी टीम के साथ गए थे। एलेप्पी जिले के कायमकुलम थाने में युवती ने वकील के समक्ष अपना बयान दिया। यहां तक कि लिखित बयान और वीडियो बयान भी उसने जारी किया है। जिसमें उसने कहा है कि मो गालिब के साथ उसने अपनी मर्जी से शादी की है। 22 फरवरी को युवती के भाई रौनक ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में भी टीम दोबारा केरल भेजी गई है।

    SP अजय कुमार ने कहा कि झारखंड और रामगढ़ काफी शांतिप्रिय स्थान है। यहां सभी समुदायों में भाईचारगी है। लोग संयम से काम ले रहे हैं। पुलिस हर क्षण अपनी निगाह बनाए रखी है। किसी भी स्तर पर वैसे उद्देश्यों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा, जिससे समाज में कटुता पैदा हो।

    Also Read : अपहृत युवती के रेस्क्यू के लिए सांसद ने किया चक्का जाम, पुलिस ने मांगे 72 घंटे

    Dc DC-SP did flag march in Rajrappa police station area... know why रजरप्पा थाना क्षेत्र में DC-SP ने किया फ्लैग मार्च... जानें क्यों
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाशिवरात्रि पर बैंक हॉलिडे, इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक
    Next Article दिल्ली विस में विपक्ष का हंगामा, आतिशी सहित कई आप विधायक सस्पेंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा का निधन, 250 रुपये की नौकरी से हजारो करोड़ साम्राज्य खड़ा किया, जानिए उनका रांची कनेक्शन

    October 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नर्सिंग पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, CHO के 1,038 पदों पर कल से ऐसे भरें फॉर्म

    October 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड : SLDC को समय पर देना होगा बिजली के खर्च का हिसाब, देरी की तो लगेगा जुर्माना, विद्युत नियामक आयोग ने सख्त किये नियम

    October 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड : आज रांची में छाये रहेंगे बादल, राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    October 30, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-2: ख्यांगते ने आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों से करोड़ों रुपये वसूलने का तंत्र किया था तैयार

    October 30, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा का निधन, 250 रुपये की नौकरी से हजारो करोड़ साम्राज्य खड़ा किया, जानिए उनका रांची कनेक्शन

    October 30, 2026

    झारखंड : नर्सिंग पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, CHO के 1,038 पदों पर कल से ऐसे भरें फॉर्म

    October 30, 2026

    झारखंड : SLDC को समय पर देना होगा बिजली के खर्च का हिसाब, देरी की तो लगेगा जुर्माना, विद्युत नियामक आयोग ने सख्त किये नियम

    October 30, 2026

    झारखंड : आज रांची में छाये रहेंगे बादल, राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    October 30, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-4: श्रीलंका में 250, मॉस्को में 137, पेरिस में 130 लोगों की हत्या करनेवाला ISIS के 10 संदिग्ध झारखंड में, कौन किस हालात में?

    October 30, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.