Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डीसी ने वन भूमि पर संचालित कारखानों को किया रद्द, 11 औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
    झारखंड

    डीसी ने वन भूमि पर संचालित कारखानों को किया रद्द, 11 औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: अवैध जमाबंदी व अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. वन विभाग के द्वारा अधिसूचित/ सीमांकित वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण मामले में उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा मांडू अंचल के मौजा रउता थाना संख्या 146 में ग्लोब स्टील फैक्ट्री एंड अलायंस प्राइवेट लिमिटेड (खाता संख्या 29/85 प्लॉट संख्या 325 रकबा 2 एकड़ किस्म भूमि गैर मजरूआ खास किस्म जंगल भूमि) और वैष्णवी फेरोटेक प्राइवेट लिमिटेड (खाता संख्या 29 प्लॉट संख्या 65 रकवा 2.85 एकड़ किस्म भूमि गैरमजूरवा खास किस्म जंगल भूमि) की जमाबंदी को बिहार भूमि सुधार अधिनियम 1950 की धारा 4H के तहत रद्द कर दिया गया है. साथ ही वन प्रमंडल पदाधिकारी रामगढ़ को निर्देश दिया गया है कि निबंधित केवाला के द्वारा विपक्षी उक्त भूमि प्राप्ति का दावा करते हैं, उस केवाला को रद्द करने के लिए वह सक्षम न्यायालय में अपील दायर करें.

    बता दें कि मांडू अंचल अंतर्गत रउता मौजा के खाता संख्या 29 के कुल 86 प्लॉट कुल रकबा 807.24 एकड़ भूमि खतियान में गैर मजूरवा खास दर्ज है. जिसमें 45 प्लॉटों रकबा 758.59 एकड़ किस्म जंगल झाड़ी दर्ज है. उक्त 45 प्लाटों में से 26 प्लॉट जिसका कुल रकबा 575.78 एकड़ है, वह वन विभाग के द्वारा अधिसूचित एवं सीमांकित वन है. वन संरक्षण अधिनियम 1980 के लागू होने के बाद से अधिसूचित वन भूमि के गैर वानिकी प्रयोग के लिए केंद्र सरकार की अनुमति लेना अनिवार्य है. वर्तमान में मांडू अंचल के रउता मौजा में कुल 11 औद्योगिक प्रतिष्ठानों/ कारखाने को भी अवैध जमाबंदी भूमि को अपने नाम पर दाखिल खारिज कराने और भूमि पर औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थापित करने में कोलकाता कार्बाइड, स्वास्तिक स्टील, श्री राम सीमेंट फैक्ट्री, मैहर इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, रजरप्पा इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, रामगढ़ कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, श्री बालाजी सेरेमिक्स, राज स्टील, श्री वैश्णवी फेरोटेक प्राइवेट लिमिटेड, कृष्णा फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड, कोहिनूर इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, ग्लोब स्टील प्राइवेट लिमिटेड एवं शारदा सीमेंट प्रतिष्ठान/कारखाना को चिन्हित कर संबंधित भूमि पर अवैध जमाबंदी रद्द करने सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है.

    ये भी पढ़ें: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए खिलाई गई अल्बेंडाजोल की गोली, 14 दिनों तक डोर टू डोर अभियान

    अतिक्रमण अवैध जमाबंदी आज की खबर उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार करंट न्यूज कृष्णा फैब्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता कार्बाइड कोहिनूर इस्पात प्राइवेट लिमिटेड ग्लोब स्टील प्राइवेट लिमिटेड जिला प्रशासन जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मांडू अंचल मुख्य समाचार मैहर इस्पात प्राइवेट लिमिटेड रजरप्पा इस्पात प्राइवेट लिमिटेड राज स्टील रामगढ़ रामगढ़ कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड लेटेस्ट न्यूज वन भूमि श्री बालाजी सेरेमिक्स श्री राम सीमेंट फैक्ट्री श्री वैश्णवी फेरोटेक प्राइवेट लिमिटेड सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्वास्तिक स्टील
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघरेलू विवाद में पत्थर से कुचल कर महिला की हत्या, पति गिरफ्तार
    Next Article सीसीएल ढोरी के अमलो माइंस में नए चेक पोस्ट का उद्घाटन, दुर्घटनाओं में आएगी कमी

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.