Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक
    झारखंड

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 7, 2025Updated:July 7, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डालसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची द्वारा रविवार को संत एगनेश बालिका उच्च विद्यालय और संत स्टीफन स्कूल, इटकी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिन्हा ने मुख्य रूप से नालसा की साथी, डॉन, जागृति और आशा योजनाओं पर फोकस किया। उन्होंने बताया कि साथी योजना के तहत ऐसे 18 वर्ष से कम उम्र के बेसहारा, निराश्रित बच्चों की पहचान कर उन्हें कानूनी और सामाजिक मदद दी जाती है। अब तक 1200 से अधिक बच्चों की पहचान की जा चुकी है।

    डॉन योजना पर बोलते हुए उन्होंने युवाओं को नशा से दूर रहने की सलाह दी और बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन, भंडारण, व्यापार या सेवन कानूनन अपराध है और इसके लिए कठोर सजा का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि नशा सीधे दिमाग पर असर डालता है और युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर सकता है।

    उन्होंने यह भी बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़कों का विवाह कानूनन अवैध है और बाल विवाह करने या उसमें शामिल होने वालों को सजा हो सकती है।

    कार्यक्रम में पीएलवी सोनु कुमार साहू ने डालसा से मिलने वाली मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी।
    पायल कुमारी और राकेश मिश्रा ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और मइया सम्मान योजना के बारे में विस्तार से बताया।
    अजय कुमार गोप और शंकर साहू ने मध्यस्थता और लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डाला।

    कार्यक्रम के अंत में डालसा की ओर से पंपलेट और लिफलेट का वितरण भी किया गया, जिससे लोग कानून और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक हो सकें।

    Also Read : युवक की संदिग्ध हालत में मिली बॉडी, परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

    Also Read : देवघर का श्रावणी मेला संदिग्धों के निशाने पर, स्पेशल ब्रांच ने गृह सचिव व डीजीपी को सौंपी रिपोर्ट

    ASHA scheme child rights DAWN scheme Deputy LADCS Destitute Children District Legal Services Authority DLSA Ranchi Homeless Children JAGRITI scheme Jhalsa legal aid Legal Awareness Program Legal Services NALSA Scheme Rajesh Kumar Sinha ranchi news SATHI scheme social assistance St. Agnes Girls High School St. Stephen School Itki आशा योजना कानूनी मदद जागृति योजना जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ झालसा डालसा रांची डिप्टी एलएडीसी डॉन योजना नालसा योजना निराश्रित बच्चे बच्चों के अधिकार बेसहारा बच्चे रांची समाचार राजेश कुमार सिन्हा विधिक जागरूकता कार्यक्रम विधिक सेवा संत एगनेश बालिका उच्च विद्यालय संत स्टीफन स्कूल इटकी साथी योजना सामाजिक सहायता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ खदान हादसा मामला, CCL के चार अधिकारियों पर FIR दर्ज
    Next Article बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.