Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चक्रवात ‘अम्फान’ : 1999 के बाद दूसरी बार महातूफान का सामना करेगा भारत, सेनाएं अलर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अम्फान’ : 1999 के बाद दूसरी बार महातूफान का सामना करेगा भारत, सेनाएं अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharMay 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    कोलकाता। चक्रवाती तूफान मंगलवार शाम तक एक अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। भारतीय मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। बताया गया है कि चक्रवात के चलते ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। वहीं, ओडिशा सरकार ने तटीय इलाकों से 11 लाख लोगों को निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। करीब 195 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से अम्फान तूफान 20 मई की शाम को पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचेगा।   

    ओडिशा में चक्रवाती तूफान अम्फान को देखते हुए तटीय इलाके जगतसिंहपुर के निवासियों को कल रात आश्रय स्थलों पर भेज दिया गया। अम्फान से होने वाली तेज बारिश और हवाओं के मद्देनजर सरकार ने यह कदम उठाया है। 

    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी से सटा चक्रवाती तूफान अम्फान पिछले छह घंटे से 14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से  उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। आईएमडी ने बताया कि तूफान आज सुबह 5.30 बजे से बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य पर केंद्रित है, जो ओडिशा के पारादीप से 520 किमी दूर है। 

    चक्रवाती तूफान अम्फान ने सोमवार को बेहद विकराल रूप ले लिया था। वहीं, भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी दी कि अम्फान चक्रवात के बहुत हद तक उत्तर-उत्तरपूर्व की तरफ मुड़कर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी ओर जाने की संभावना है। 

    इसके पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट के बीच दिगी और हतिया द्वीपों, जो सुंदरबन के करीब हैं, के पास से आज दोपहर/शाम तक गुजरने की संभावना है। यहां पहुंचने तक यह चक्रवाती तूफान अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। 

    चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ के चलते तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ओडिशा सरकार ने संवेदनशील इलाकों से 11 लाख लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। इन लोगों को अस्थायी शेल्टर होम में पहुंचाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने भी निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। 

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर : भारत में संक्रमितों की संख्या 1 लाख के पार, अब तक 3,163 लोगों की मौत
    Next Article बिहार : भागलपुर में ट्रक और बस की भीषण टक्कर में सात प्रवासी की मौत, 12 घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026
    क्राइम

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026
    Latest Posts

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    झारखंड : 262 डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, हेमंत सोरेन की कही किस बात की हो रही चर्चा?

    June 24, 2026

    रिम्स में सीआईडी के पहुंचने पर क्या बोल रहे हैं मंत्री इरफान अंसारी

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.