Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»फर्जी सिम से चल रहा था साइबर ठगी का खेल, जामताड़ा से 5 गिरफ्तार
    क्राइम

    फर्जी सिम से चल रहा था साइबर ठगी का खेल, जामताड़ा से 5 गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    5 साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार साइबर ठग और एक फर्जी सिम कार्ड सप्लायर शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड समेत कई सामान भी बरामद किये हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसपी शंभू कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि साइबर थाने के प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम ने करामाटांड थाना क्षेत्र के बरमुंडी गांव और आसपास के क्षेत्र के जंगलों की तलाशी ली। इस दौरान चार साइबर कंपनियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में रिजवान वकील, बसीर वकील, सकलैन वकील और सफाउद्दीन वकील शामिल हैं। सभी बरमुंडी गांव में रहने वाले हैं।

    फर्जी सिम उपलब्ध कराने वाला भी गिरफ्तार

    एक अलग कार्रवाई में पुलिस ने कालाझरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास से मुजाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया। वह साइबर अपराधियों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने का काम करता था। मुजाहिद करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मटटांड़ गांव का निवासी है। एसपी ने बताया कि आरोपी गूगल के जरिए क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों के मोबाइल नंबर निकालते थे। इसके बाद लोगों को कॉल कर बैंक खाता या कार्ड बंद होने का डर दिखाते थे। फिर मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग ऐप इंस्टॉल करवाकर बैंक डिटेल और गोपनीय जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद खाते से पैसे उड़ा दिए जाते थे।

    कई राज्यों तक फैला है नेटवर्क

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं था। आरोपी महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल के लोगों को भी निशाना बना रहे थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रिजवान अंसारी के खिलाफ पहले भी साइबर थाना जामताड़ा में मामला दर्ज हो चुका है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कई सामान जब्त किए हैं, जिनमें शामिल हैं- 5 मोबाइल फोन, 6 सिम कार्ड, 3 एटीएम कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड, 1 मोटरसाइकिल।  दोनों मामलों में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 27/2026 और 28/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Also Read : धनबाद में दिनदहाड़े छिनतई की कोशिश, लोगों ने दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में दिनदहाड़े छिनतई की कोशिश, लोगों ने दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ा
    Next Article लोहरदगा में थार से ब्राउन शुगर बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026
    क्राइम

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026
    Latest Posts

    शराब घोटाला मामले में रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ शुरू

    July 6, 2026

    BREAKING: तीन जिले की पुलिस के साथ अपराधी की मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग से जुड़े कुख्यात शिवराज को लगी गोली

    July 6, 2026

    झारखंड : राज्य के अस्पतालों से बच्चा तस्करी होने पर होगा लाइसेंस रद्द

    July 6, 2026

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.