Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम» साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
    क्राइम

     साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, बैंक ऑफ इंडिया अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2024Updated:December 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया का अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की. गिरफ्तार आरोपियों में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पहरमा निवासी विकास मंडल, सुधीर पंडित, पेरहेता निवासी संदीप राय और अजय राय शामिल हैं. रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार ने साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल, 9 सिम कार्ड और एक बाइक जब्त की है. एसपी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ में कुछ आरोपी साइबर अपराध कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया.

    गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी बनकर लोगों के व्हाट्सएप पर केवाईसी अपडेट करने के लिए एपीके फाइल भेजते थे, जिससे लोगों के बैंक खातों की निजी जानकारी चुराकर ठगी करते थे. इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं को मातृत्व योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर भी ठगी करते थे. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है. इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक विजय कुमार, एसआई कुमार गौतम, गुंजन कुमार, एएसआई संजय मुखियार, हवलदार कमाल अख्तर खान, आरक्षी कृष्णा कुमार सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

    अपराधी गिरफ्तारी आरोपियों की गिरफ्तारी एपीके फाइल एसआई कुमार गौतम एसपी डॉ बिमल कुमार केवाईसी अपडेट गिरफ्तारी गिरिडीह गिरिडीह पुलिस गिरिडीह समाचार गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग झांसा ठगी ताराटांड़ थाना पुलिस कार्रवाई पुलिस टीम पुलिस निरीक्षक विजय कुमार बाइक बैंक ऑफ इंडिया मातृत्व योजना मोबाइल व्हाट्सएप ठगी साइबर अपराध साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी साइबर डीएसपी आबिद खान. साइबर फ्रॉड सिम कार्ड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में धान अधिप्राप्ति योजना की शुरुआत, मंत्री इरफान अंसारी ने किया उद्घाटन
    Next Article रियल स्टेट कारोबारी व पत्थर व्यवसायी से रंगदारी मामले का ATS ने किया खुलासा, देवा गिरोह का दो सदस्य गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    क्राइम

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026
    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.