Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 1:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»साइबर अपराधियों को असम से हो रही थी अवैध सिमकार्ड की सप्लाई, पुलिस ने किया भंडाफोड़
    जामताड़ा

    साइबर अपराधियों को असम से हो रही थी अवैध सिमकार्ड की सप्लाई, पुलिस ने किया भंडाफोड़

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv jha) : साइबर अपराध रूपी पेड़ को फलने फूलने के लिए अवैध सिम कार्ड का महत्व पानी की तरह है। जैसे पानी के बिना पौधा नहीं पनप सकता उसी तरह फर्जी सिम के बगैर साइबर अपराध लगभग नामुमकिन है। साइबर अपराधियों के इस जल स्रोत पर जामताड़ा साइबर पुलिस ने जबर्दस्त प्रहार किया है।

    बुधवार शाम को साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी राजकुमार मेहता ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस के द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर यह एक बहुत बड़ी कार्रवाई है जिसमें पुलिस ने एक ही व्यक्ति के पास से 377 फर्जी सिम कार्ड बरामद किया हैं।

    एसपी ने बताया कि इस संदर्भ में हमें लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी, जिसको लेकर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में टीम बनाकर काम किया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह ग्राम में छापामारी किया गया जहां अकबर हुसैन नामक व्यक्ति के पास से 377 सिम कार्ड बरामद हुए। एसपी ने बताया कि यह सिम कार्ड असम राज्य से मंगाया गया था, जिसे अकबर हुसैन खुद लेकर आया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से असम जाने के लिए फ्लाइट का टिकट मिला है जिससे पता चला कि यह लोग असम जाते हैं फ्लाइट से और आते हैं ट्रेन से। उन्होंने बताया कि इस सिम कार्ड के आपूर्तिकर्ता तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

    इस संदर्भ में हम सभी तरह की जानकारियां जुटा रहे हैं। गिरफ्तार अपराधकर्मी सीधे तौर पर साइबर अपराध से जुड़ा हुआ है और सिम आपूर्ति का भी काम करता है। गिरफ्तार अपराधी के पास से दो मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं जिसमें भी फर्जी सिम ही लगा हुआ पाया गया। इसके साथ तीन एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड और इंडिगो फ्लाइट की टिकट बरामद हुई है। एसपी ने बताया कि जिले में इस अपराधी के द्वारा किसको किसको सिम कार्ड की सप्लाई की जा रही थी उसका भी डाटा तैयार किया जा रहा है और बहुत जल्द बड़ी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि लोकल मार्केट में यह लोग ढाई हजार रुपए प्रति सिम के हिसाब से बेचते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी साइबर थाना में मामला दर्ज है। छापामारी में पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार और अमित कुमार राम, पुलिस अवर निरीक्षक विनोद सिंह सहायक अवर निरीक्षक ईश्वर मरांडी के साथ अन्य शस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Jamtara Jamtara News News news desk
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के डिमना लेक में युवक की मौ’त, प्रशासन पर उठे सवाल
    Next Article धनबाद मंडल कारा का जेल IG ने किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.