Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»CSK vs PBKS : चेन्नई और पंजाब के बीच प्लेऑफ की दौड़ में आज चेपॉक में होगी अहम भिड़ंत
    खेल-सिनेमा

    CSK vs PBKS : चेन्नई और पंजाब के बीच प्लेऑफ की दौड़ में आज चेपॉक में होगी अहम भिड़ंत

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2025Updated:April 30, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चेन्नई
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live Desk : IPL 2025 का 49वां मुकाबला बुधवार को चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा. जहां पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस में मजबूत नजर आ रही है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है.

    दोनों टीमें प्लेऑफ की दौड़ में संघर्षरत

    पांच बार की चैंपियन CSK इस सीजन में संघर्ष करती नजर आई है. टीम ने अब तक 9 मैचों में से केवल 2 में जीत हासिल की है और वह -1.302 के नेट रन रेट के साथ 10वें पायदान पर खिसक गई है. खास बात यह है कि अपने घरेलू मैदान पर भी CSK ने इस बार सिर्फ एक जीत हासिल की है, जो टीम के मनोबल पर बड़ा असर डाल सकती है. वहीं पंजाब किंग्स ने अब तक 9 मैचों में से 5 में जीत दर्ज की है और 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. 11 अंकों के साथ वे पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर हैं और उनका नेट रन रेट +0.177 है.

    पंजाब की स्थिति मजबूत

    वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने अब तक 9 में से 5 मुकाबले जीतकर खुद को अच्छी स्थिति में बनाए रखा है. कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम संतुलित नजर आ रही है, और आज की जीत उसे प्लेऑफ की ओर और करीब ले जा सकती है.

    चेपॉक की पिच रिपोर्ट

    एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल रही है, लेकिन इस सीजन इसकी प्रकृति कुछ बदली हुई नजर आ रही है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को स्ट्रोक खेलने में दिक्कत होती है, लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है. लगभग 170 का स्कोर यहां प्रतिस्पर्धी माना जा रहा है, लेकिन जीत के लिए यह भी नाकाफी साबित हो सकता है.

    हेड टू हेड में टक्कर बराबरी की

    IPL इतिहास में अब तक दोनों टीमों के बीच 31 मुकाबले हुए हैं, जिसमें चेन्नई ने 16 और पंजाब ने 15 में जीत दर्ज की है. चेपॉक में भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है—अब तक यहां खेले गए 8 मुकाबलों में दोनों टीमों ने 4-4 जीत दर्ज की है.

    टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

    इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध होगी, जिसमें 4K रिजॉल्यूशन और कई भाषा विकल्पों के साथ लाइव आंकड़े भी देखे जा सकते हैं.

    संभावित प्लेइंग 11

    चेन्नई सुपर किंग्स : एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शेख रशीद, दीपक हुडा, आयुष म्हात्रे, सैम करन, डेवाल्ड ब्रेविस, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना.

    पंजाब किंग्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या,  नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को जानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़.

    Also Read : डीजीपी अनुराग गुप्ता का आज अंतिम दिन या फिर झारखंड सरकार लेगी फैसला !

    CSK vs PBKS IPL 2025 IPL 2025 प्लेऑफ IPL 2025 मैच IPL 2025 स्कोर IPL हिंदी आईपीएल 2025 आईपीएल ताजा खबर एमए चिदंबरम स्टेडियम क्रिकेट न्यूज़ चेन्नई चेन्नई सुपर किंग्स चेन्नई सुपर किंग्स प्रदर्शन पंजाब किंग्स पंजाब किंग्स प्लेऑफ मैच 49
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी, येलो अलर्ट
    Next Article एक मई से झारखंड में बिजली होगी महंगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.