Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हिंदपीढ़ी में सीआरपीएफ ने संभाला मोर्चा, तैनाती के बाद प्रशासन का दहशत
    जोहार ब्रेकिंग

    हिंदपीढ़ी में सीआरपीएफ ने संभाला मोर्चा, तैनाती के बाद प्रशासन का दहशत

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • फ्लैगमार्च के दौरान सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा, ताक-झांक करते रहे लोग

    रांची। कोरोना कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में लगातार स्थिति बिगड़ने के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दो कंपनियां तैनात कर दी गई है। मंगलवार की शाम पूरे हिंदपीढ़ी में सीआरपीएफ के जवान उतार दिए गए। फ्लैगमार्च के साथ ड्यूटी के साथ शुरुआत की। हिंदपीढ़ी के नाला रोड, सेंट्रल स्ट्रीट, कुर्बान चौक, सेकेंड स्ट्रीट, थर्ड स्ट्रीट सहित अन्य इलाकों में सीरआरपीएफ ने फ्लैग मार्च किया। इससे पहले गुरुनानक स्कूल में बनी कमांडिंग कंट्रोल रूम में सिटी एसपी सौरभ ने सभी जवानों को ब्रीफ किया। ब्रीफिंग के बाद सभी को को इलाके में भेजा गया। सीआरपीएफ की तैनाती के साथ ही हिंदपीढ़ी में प्रशासन का दहशत कायम हो गया। सीरआरपीएफ की फ्लैगमार्च के दौरान पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा था। लोग घरों के खिड़कियों और छतों से ताक-झांक करते रहे। वोलेंटियर्स के अलावा कोई भी सड़क पर नजर नहीं आया।

    पुलिस व मेडिकल टीम पर हमला के बाद मांगे थे रैफ जवान
    राची पुलिस ने पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजकर रैफ जवान मांगे थे। इसके दो सप्ताह बाद राची पुलिस को सीआरपीएफ की दो कंपनिया मिलीं। इनमें करीब 200 जवान हैं। दोनों कंपनियां हिंदपीढ़ी पहुंच चुकी हैं। उन्हें ड्यूटी बाटा जा चुका है। राची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने बीते 14 अप्रैल को पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजकर हिंदपीढ़ी में प्रतिनियुक्ति के लिए रैफ के जवान मागे थे। जब 13 अप्रैल को तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लेने गई पुलिस व मेडिकल की टीम पर हमला हुआ था। जमकर हंगामा किया गया था। पुलिस व मेडिकल टीम पर पथराव किए गए थे। उसी दिन बैरिकेडिंग लगाने को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़ गए थे।

    • शहर के अन्य हिस्सों में भी होगी तैनाती

    एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि सीआरपीएफ जवानों को हिंदपीढ़ी के अलावा शहर के अन्य हिस्सों में भी तैनात किया जाएगा। वैसे जगहों पर लगाए जाएंगे, जहा भीड़-भाड़ अधिक होती है। साथ ही कोरोना कंटेनमेट जोन के रूप में सामने आए अन्य इलाकों में भी इनकी प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जवानों के लिए कंपनी कमाडर भी तैनात किए गए हैं। सीआरपीएफ ने रांची पुलिस से समन्वय बनाकर लॉकडाउन का अनुपालन और विधि व्यवस्था संभाल लिया है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, जानिये कौन कहां गये
    Next Article एनडीआरएफ की टीम द्वारा कोविड हॉस्पिटल और संक्रमित क्षेत्रों को किया जा रहा सेनेटाइजेड : उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.