Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से ईडी कर रही पूछताछ, कार्यालय की सुरक्षा संभालने पहुंचे सीआरपीएफ के जवान
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से ईडी कर रही पूछताछ, कार्यालय की सुरक्षा संभालने पहुंचे सीआरपीएफ के जवान

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ईडी पूछताछ करना शुरू कर चुकी है। आज सुबह करीब 10.30 बजे पंकज मिश्रा ईडी के कार्यालय पहुंचे। मीडिया के लोगों ने पंकज मिश्रा से बातचीत करना चाहा, लेकिन उन्होंने बातचीत नहीं कि है। दोपहर करीब 12 बजे अचानक से ईडी कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। ईडी कार्यालय की सुरक्षा का जिम्मा अब सीआरपीएफ के जवानों के हवाले है। वहीं, कार्यलय में पंकज मिश्रा से ईडी पूछताछ कर रही है। इससे पहले पंकज मिश्रा को ईडी ने दो बार समन जारी कर दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वो स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे थे।

    झारखंड में अवैध खनन से अर्जित अवैध कमाई से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा रांची के दफ्तर में पूछताछ शुरू हो गई है। मंगलवार कि सुबह लगभग 10:45 पर पंकज मिश्रा रांची स्थित ईडी के जोनल कार्यालय पहुंचे। इससे पहले दो बार ईडी के द्वारा समन दिए जाने के बावजूद पंकज मिश्रा स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पूछताछ के लिए नहीं आए थे।
    8 जुलाई को ईडी ने पंकज मिश्रा और उनके करीबी कारोबारियों के यहां छापेमारी की थी। छापेमारी के बाद पंकज मिश्रा, दाहू यादव, बच्चू यादव और निमाई शील को ईडी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया था। समन मिलने के बाद दाहू यादव, बच्चू यादव और निमाई शील पिछले चार दिनों से ईडी दफ्तर आ रहे थे। लेकिन बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हो रहे थे। आखिरकार तीसरे समन जारी होने के बाद पंकज मिश्रा मंगलवार को ईडी दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंचे।
    झारखंड में मनरेगा घोटाले में कार्रवाई के जरिए ईडी ने तत्कालीन खनन सचिव पूजा सिंघल के खिलाफ कार्रवाई की थी। लेकिन पैसों की बरामदगी के लिंक की पड़ताल शुरू हुई तो मामला अवैध खनन से जुड़ गया। ईडी ने साहिबगंज समेत संथाल परगना के कई जिलों के डीएमओ से पूछताछ की थी। मिली जानकारी के अनुसार पहली बार 8 जुलाई को छापामारी के बाद उत्तराखंड में 12 घंटे तक पंकज मिश्रा से पूछताछ की गई थी। उसके बाद से ही पंकज मिश्रा ईडी के राडार पर है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : मोतिहारी में भारत फाइनेंस कंपनी से 10 लाख रुपये की लूट, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article कोयला घोटालाः ईसीएल के आठ अधिकारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.