बिहार में अपराधियों का तांडव: दो मुखिया की हत्या, सड़क पर उतरे लोग

JoharLive Desk

पटना: बिहार में अपराधियों का टांडव चरम पर है। बिहार में अपराधियों ने दो मुखिया की हत्या कर दी। भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत संहगी गांव में मुखिया मुखिया अरुण सिंह (48) की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार सुबह से सड़क जाम व हंगामा पर उतर आए हैं। उधर, बांका जिले के एक मुखिया का हत्या कर फेंका गया शव मिलने से भी सनसनी फैल गई है।
पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों व हमलावरों के बारे में जानकारी ले रही थी। भोजपुर एसपी सुशील कुमार एवं सदर एसडीपीओ पंकज कुमार ने अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी के आदेश पर पुलिस टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
इस बीच हत्याकांड के विरोध में जनाक्रोश उमड़ पड़ा है। मंगलवार की सुबह से लोग सड़कों पर उतर आए हैं। वे गड़हनी में आरा-सासाराम मुख्य पथ को जाम कर हंगामा कर रहे हैं। उन्हें भाकपा-माले का भी समर्थन प्राप्त है।
वहीं दूसरी घटना बिहार के बांका जिले का है। अमरपुर, फतेहपुर गांव के मुखिया रविन्द्र दास की भी हत्या कर दी गई। उनका शव मंगलवार की सुबह भागलपुर के सबौर के सरधो में फेंका मिला है। सरधो गांव में मखिया की बेटी और बहन की ससुराल है। मखिया सोमवार को बेटी की ससुराल गए थे।