Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमीन कारोबारी को अपराधी कालू लामा का खुलेआम मिल रहा है धमकी, कारोबारियों में दहशत का माहौल, रांची पुलिस मौन
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन कारोबारी को अपराधी कालू लामा का खुलेआम मिल रहा है धमकी, कारोबारियों में दहशत का माहौल, रांची पुलिस मौन

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • बरियातू व गोंदा थाना में कुछ दिन पूर्व प्राथमिकी दर्ज हुआ था कालू पर रंगदारी व जान मारने की धमकी का

    रांची। राजधानी में काम कर रहे जमीन कारोबारियों को अपराधियों द्वारा खुलेआम धमकी मिल रही है। वहीं, रंगदारी का पैसा नही देने पर जान से मारने की धमकी। हाल के दिनों में कई ऐसे मामले ऐसे सामने आ चुके हैं। मगर, रांची पुलिस इस मामले में मौन है। रांची पुलिस की कार्रवाई से नाखुश होकर पीड़ित लोगों ने धमकी भरे कॉल का रिकॉर्डिंग जोहार लाइव को उपलब्ध कराया है। जमीन कारोबारियों को यह धमकी खुलेआम अपराधी कालू लामा की ओर से लगातार मिल रहा है। अपराधी कालू को पैसा नही मिलने पर कई बार उसके तरफ से जमीन कारोबारियों को डराने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई है। कालू के गुर्गे हमेशा उसके आसपास हथियार से लेश रहते है। 17 मार्च, मंगलवार को भी मोहराबादी इलाके में रहने वाले कारोबारी सुरेश को धमकी भरा कॉल आया है। जिसमें अपराधी कालू ने 15 लाख रंगदारी मांगा है। हालांकि, सुरेश ने इसका विरोध करते हुए 15 लाख नही देने की भी बात बोला है। इस मामले में जमीन कारोबारी सुरेश ने बरियातू थाना को सूचना देते हुए लिखित आवेदन भी दिया है।

    कुछ दिन पूर्व जमीन कारोबारी कुंदन से मांगा था रंगदारी

    बताया जाता है कि अपराधी कालू लामा ने कुछ दिन पूर्व जमीन कारोबारी कुंदन से कॉल पर रंगदारी मांगा था। रंगदारी का पैसा नही देने पर मोहराबादी इलाके में जमीन देने की बात कहा था। वहीं, दोनों काम नही होने जान मारने की धमकी दिया था। इस मामले में कुंदन की ओर से बरियातू थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराया गया था। मगर, अपराधी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

    कई लोगों ने तो मामले भी छुपाया है रांची पुलिस से
    सूत्रों के अनुसार अपराधी कालू लामा ने एक मिठाई दुकान के संचालक से प्रत्येक माह पांच लाख रुपये रंगदारी देने की बात बोला था। दुकान संचालक ने जब यह रकम देने से इंकार किया, तो कालू लामा ने कान के बगल से एक हवाई फायरिंग किया था। जिसके बाद दुकान संचालक पूरी तरह से डर गया और रंगदारी की कुछ रकम कालू लामा को दिया था। इससे पूर्व कालू ने गोंदा थाना क्षेत्र में एक बिल्डर पर भी हवाई फायरिंग किया था। जिसके बाद पीड़ित ने गोंदा थाना में कालू के खिलाफ 15 फरबरी को प्राथमिकी दर्ज कराया था।

    हत्या के मामले में 1 नवंबर को निकला है जेल से बाहर
    अपराधी कालू लामा बरियातू थाना से हत्या मामले में जेल गया था। 1 नवंबर को कालू जेल से निकला है। इससे पूर्व कालू ने वर्ष 2019 में अपने घर के सामने किट्टी नामक युवक की पत्थर से कूच कर हत्या कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कालू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

    पुलिस सूचना पर कार्रवाई कर रही है – डीएसपी, सदर
    अपराधी कालू लामा की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस प्रयासरत है। जैसे जैसे सूचना मिल रही है पुलिस उक्त जगह पर छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द कालू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना का कहर : शेयर बाजार में गिरावट जारी, गंवाई बढ़त, खुलते ही 31,000 के नीचे पहुंचा
    Next Article कोरोना वायरस: माता वैष्णो देवी की यात्रा बंद, बसों के परिचालन पर भी प्रतिबंध

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.