Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायकों के खरीद-फरोख्त के आरोप का है मामला  
    क्राइम

    अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायकों के खरीद-फरोख्त के आरोप का है मामला  

    Team JoharBy Team JoharFebruary 2, 2024Updated:February 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची. क्राइम ब्रांच के एसीपी एक मामले में नोटिस देने मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पहुंचे हैं. दिल्ली पुलिस की एक टीम केजरीवाल के घर बाहर मौजूद है. मिली जानकारी के अनुसार आप पार्टी के विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप के मामले में क्राइम ब्रांच के एसीपी केजरीवाल को नोटिस देने उनके घर पहुंचे हैं.

    दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि बीजेपी पार्टी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल का कहना था कि उनके 21 विधायकों को तोड़ने की योजना है. इस संबंध में उनके सात विधायकों से संपर्क भी किया गया.

    दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि बीजेपी दरअसल आम आदमी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है. उनके सात विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई. आतिशी ने कहा था कि सही वक्त आने पर वे ऑडियो क्लिप जारी करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच आतिशी को भी नोटिस भेज सकती है.

    इस बीच मुख्यमंत्री आवास के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस बिना नोटिस दिए ही मुख्यमंत्री आवास से रवाना हो गई. सीएम ऑफिस के अधिकारी नोटिस लेने को तैयार थे लेकिन पुलिस के अधिकारी बिना नोटिस दिए ही रवाना हो गए.

    Chief Minister Country Crime Branch Delhi johar live news Kejriwal केजरीवाल क्राइम ब्रांच जोहार लाइव न्यूज़ दिल्ली देश मुख्यमंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी ने बुलाई विधायक दल की बैठक, गठबंधन के विधायकों पर साधा निशाना
    Next Article कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात पर कह दी बड़ी बात, बोले- उनके ऊपर दैवीय कृपा  

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    AI और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा दाव,  सीएम हेमंत की मौजूदगी में ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ समिट शुरू… देखें LIVE

    July 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    सौरव गांगुली @54: जिसने विदेशी जमीन पर जीतना सिखाया

    July 8, 2026
    Latest Posts

    AI और डिजिटल गवर्नेंस पर बड़ा दाव,  सीएम हेमंत की मौजूदगी में ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट अपॉर्चुनिटीज’ समिट शुरू… देखें LIVE

    July 8, 2026

    क्लैश से बचे कैंडिडेट्स… JPSC मुख्य परीक्षा की तारीखें बदली, अब कब होंगे एग्जाम?

    July 8, 2026

    सौरव गांगुली @54: जिसने विदेशी जमीन पर जीतना सिखाया

    July 8, 2026

    आम जनता की सुरक्षा के लिए सीएम ने सौंपे थे 1485 वाहन, दो-दो मंत्री कर रहे उपयोग 

    July 8, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.