Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»क्रिकेटर विराट कोहली ने भारत के टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दिया
    खेल-सिनेमा

    क्रिकेटर विराट कोहली ने भारत के टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दिया

    Team JoharBy Team JoharJanuary 15, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली । विराट कोहली ने शनिवार को घोषणा की कि वो भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में अपना एकलौता कप्तानी पद छोड़ रहे हैं. पिछले साल, कोहली ने T20I कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया था और फिर उन्होंने कुछ समय बाद ODI के कप्तान के रूप में हटा दिया गया था क्योंकि चयनकर्ता लिमिटेड ओवर प्रारूप के लिए एक ही कप्तान चाहते थे.

    कोहली ने ट्वीटर पर बयान पोस्ट कर कहा, “टीम को सही दिशा में ले जाने के लिए हर रोज 7 सालों तक मैंने कड़ी मेहनत की और बिना थके परिश्रम किया है. मैंने पूरी ईमानदारी के साथ काम किया है और वहां कुछ भी नहीं छोड़ा है. हर चीज को किसी न किसी स्तर पर रुकना पड़ता है और मेरे लिए भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में कुकने का समय आ गया है.

    यात्रा में कई उतार-चढ़ाव आए हैं, लेकिन प्रयास या विश्वास की कमी कभी नहीं रही है. मैंने हमेशा हर चीज में अपना 120 प्रतिशत देने में विश्वास किया है. और अगर मैं ऐसा नहीं करता तो मुझे पता है कि ये सही नहीं होता. मेरे दिल में पूर्ण स्पष्टता है और मैं अपनी टीम के लिए बेईमान नहीं हो सकता.”

    कोहली ने आगे कहा, “मैं बीसीसीआई को इतने लंबे समय तक अपने देश का नेतृत्व करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं और इससे भी महत्वपूर्ण बात ये है कि टीम के उन सभी साथियों को धन्यवाद दोना चाहता हूं जिन्होंने पहले दिन से टीम के लिए सब कुछ किया और किसी भी स्थिति में कभी हार नहीं मानी. आप लोगों ने इस यात्रा को काफी यादगार और सुंदर बना दिया है. रवि भाई और सहायता समूह इस गाड़ी के पीछे के इंजन थे जो हमें लगातार टेस्ट क्रिकेट में ऊपर की ओर ले गए. अंत में एमएस धोनी को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर एक कप्तान के रूप में विश्वास किया और मुझे एक सक्षम व्यक्ति के रूप में पाया जो भारतीय क्रिकेट को आगे ले जा सकता था.”

    कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला भारत के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज हारने के एक दिन बाद आया है. सबसे लंबे प्रारूप में विराट कोहली की सबसे बड़ी जीत 2018-19 के दौरान हुई क्योंकि भारत ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज डाउन अंडर (ऑस्ट्रेलिया) में जीती थी. उनकी कप्तानी में भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में भी पहुंचा. कोहली ने नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं बनाया है. उन्होंने आखिरी बार ईडन गार्डन्स में डे/नाइट टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाया था.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड में 31 जनवरी तक पाबंदियां बढ़ी, अगले आदेश तक मौजूदा गाइडलाइन जारी रहेगा
    Next Article चरही घाटी में पिकअप वैन पलटने से एक की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.