Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 12:57 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»संगठित अपराध पर शिकंजा, अवैध संपत्ति जब्ती को लेकर IG ने बनाई रणनीति
    जोहार ब्रेकिंग

    संगठित अपराध पर शिकंजा, अवैध संपत्ति जब्ती को लेकर IG ने बनाई रणनीति

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJanuary 29, 2026Updated:January 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आईजी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र में संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की दिशा में गुरुवार को अहम पहल की गई। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक कार्यशाला आयोजित की। इसमें प्रक्षेत्र के सभी रेंज डीआईजी, जिलों के एसपी, एसडीपीओ, डीएसपी और अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यशाला का फोकस नक्सल कांड, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और साइबर अपराध जैसे मामलों में संलिप्त अपराधियों की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई रहा। आईजी ने बीएनएसएस की धारा 107 के तहत संपत्ति जब्ती और कुर्की के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने पर जोर दिया।

    अपराध की कमाई की पहचान पर जोर

    पुलिस पदाधिकारियों को अपराध से अर्जित संपत्ति की परिभाषा, उसकी पहचान और आकलन की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही संबंधित न्यायालय से समन्वय बनाकर कानूनी कार्रवाई कैसे की जाए, इस पर भी विस्तार से चर्चा हुई। पत्राचार के विभिन्न प्रारूपों और आवश्यक दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया को भी समझाया गया।

    विशेष अनुसंधान टीम गठित करने के निर्देश

    आईजी सुनील भास्कर ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में मुख्य अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम बनाई जाए। टीम में सहायक अनुसंधानकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियां पहले से तय हों, ताकि जांच मजबूत और कानूनी रूप से टिकाऊ हो।

    हर जिले में कम से कम एक बड़ी कार्रवाई का आदेश

    बैठक के अंत में सभी जिलों को निर्देश दिया गया कि कम से कम एक दुरदांत अपराधी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 107 के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आईजी ने कहा कि अपराध से कमाई गई संपत्ति पर चोट कर संगठित अपराध की रीढ़ तोड़ना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।

    Also Read : लालपुर में ज्वेलर्स दुकान लूट की बड़ी साजिश को रांची पुलिस ने किया नाकाम, दो अपराधी गिरफ्तार

    अवैध संपत्ति जब्ती को लेकर IG ने बनाई रणनीति आईजी संगठित अपराध पर शिकंजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे अपडेट: टाटा-बादामपहाड़ मेमू आज नहीं चलेगी, स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का टर्मिनल बदला
    Next Article आर्थिक सर्वेक्षण 2026 : मजबूत अर्थव्यवस्था के बावजूद दबाव में रहा रुपया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.