Jamshedpur : रेलवे विभाग ने गुरुवार को टाटा-बादामपहाड़ सेक्शन पर चलने वाली दो जोड़ी ट्रेन रद्द करने की सूचना दी है। रेलवे के सर्कुलर के अनुसार ट्रेन नंबर 68131/68132 टाटा-बादामपहाड़-टाटा मेमू और 68133/68134 टाटा-बादामपहाड़-टाटा मेमू रद्द रहेंगी। इस कारण हल्दीपोखर, रायरंगपुर और बादामपहाड़ की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
साथ ही रेलवे ने धनबाद और टाटानगर के बीच चलने वाली 13301/13302 स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का टर्मिनल बदलने का भी ऐलान किया है। 5 फरवरी से यह ट्रेन टाटानगर के बजाय आदित्यपुर स्टेशन तक चलेगी।
ट्रेन का समय इस प्रकार रहेगा:
- धनबाद से आदित्यपुर: सुबह 5:30 बजे खुलकर दोपहर 12:05 बजे पहुंचेगी।
- वापसी आदित्यपुर से धनबाद: दोपहर 3:35 बजे खुलकर रात 10:25 बजे धनबाद पहुंचेगी। रेलवे ने बताया कि ट्रेन के अन्य ठहराव पहले की तरह ही रहेंगे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव को ध्यान में रखें।
Also Read : पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Also Read : गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को कुचला, आक्रोशित लोगों ने जाम किया सड़क
Also Read : यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 2012 के नियम फिर से लागू

