Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले में ब्राउन शुगर के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पेलावल ओपी क्षेत्र के पबरा गांव में छापेमारी कर 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस को शुरुआती जांच में नशे के एक संगठित नेटवर्क के संकेत मिले हैं।

    सुबह मिली सूचना, तुरंत बनी टीम

    गुरुवार सुबह करीब 9 बजे हजारीबाग एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पबरा गांव में दो लोग अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तुरंत पबरा गांव के बोंगा रोड स्थित जंगल क्षेत्र में दबिश दी। वहां दो संदिग्धों को घेरकर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 169 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

    पूछताछ में खुला सप्लाई चेन का राज

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पबरा निवासी अविनाश कुमार और ईचाक थाना क्षेत्र के हदारी निवासी संदीप कुमार उर्फ निक्की के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि ब्राउन शुगर की सप्लाई किरण कुमारी उर्फ काजल कुमार करती थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप कुमार उर्फ निक्की का आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ ईचाक थाना में पहले से NDPS एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। इससे यह आशंका मजबूत हुई है कि वह लंबे समय से इस धंधे से जुड़ा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जांच एजेंसियां अब कॉल डिटेल और डिजिटल संपर्कों के जरिए यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और नशे की खेप कहां से लाई जा रही थी। इस अभियान में एएसपी हजारीबाग, सदर एसडीपीओ, पेलावल ओपी प्रभारी, ईचाक थाना प्रभारी, लोहसिंघना थाना प्रभारी, तकनीकी शाखा और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

    Also Read : बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार Crackdown on Drug Network in Hazaribagh: 3 Arrested with 169 Grams of Brown Sugar हजारीबाग हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद
    Next Article झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन?

    June 29, 2026
    Latest Posts

    राख खाने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौ’त, पूरा मामला चौंकाने वाला है

    June 29, 2026

    कोयला खदान का पानी, 5 रुपया में 20 लीटर, जानिये इसकी पूरी कहानी

    June 29, 2026

    झारखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव की अध्यक्षता होल्ड पर, किसकी शिकायत पर हुआ एक्शन?

    June 29, 2026

    बेटी RSS की करीबी, पिता और भाई ED के घेरे में… रामेश्वर उरांव परिवार क्यों चर्चा में?

    June 29, 2026

    झारखंडः नर्सरी से टर्फ तक, हॉकी इंडिया में हर दिन बढ़ रहा झारखंड का दबदबा

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.