Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीपी, महुआ, नवीन, अजयनाथ, जीतूचरण ने दाखिल किए नामांकन पत्र, सभी कर रहे जीत के दावे
    जोहार ब्रेकिंग

    सीपी, महुआ, नवीन, अजयनाथ, जीतूचरण ने दाखिल किए नामांकन पत्र, सभी कर रहे जीत के दावे

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2024Updated:October 24, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को राजधानी रांची में गहमागहमी का माहौल रहा. मौसम भले खराब रहा लेकिन प्रत्याशियों के नॉमिनेशन ने रांची में सियासी पारा जरूर बढ़ा दिया है. बैंड-बाजे और सैकड़ों समर्थकों के साथ विभिन्न दलों के प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने समाहरणालय पहुंचे. सभी के समर्थक नारेबाजी कर रहे थे. सभी अपनी-अपनी जीत के दावे भी कर रहे हैं. रांची से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह, झामुमो प्रत्याशी डॉ महुआ माजी, हटिया से भाजपा प्रत्याशी नवीन जायसवाल, कांग्रेस प्रत्याशी अजयनाथ शाहदेव, कांके विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ जीतू चरण राम समेत बड़ी संख्या में अन्य राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों तथा निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया.

    इस बार 50 हजार वोट से जीतेंगे : सीपी सिंह

    रांची से बीजेपी के प्रत्याशी सीपी सिंह ने नामांकन किया है. इसके बाद उन्होंने कहा कि पिछले 6 टर्म से वह रांची के विधायक रहे हैं. इस बार भी उन्हें उम्मीद है कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिलेगा. उन्होंने दावा किया है कि इस बार 50  हजार वोट के मार्जिन से जीतेंगे.

    मौका दें, शहर की सूरत बदल दूंगी : डॉ महुआ माजी

    रांची विधानसभा सीट से महुआ माजी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार की तौर पर नामांकन पर्चा दाखिल किया है. उन्होंने कहा है कि इस सीट पर वह बीजेपी के उम्मीदवार सीपी सिंह को कड़ी टक्कर देंगे. बता दें कि 2019 में भी डॉ महुआ माजी ने रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था. लेकिन, लगभग 5000 वोट से वह पीछे रह गई थीं और सीपी सिंह चुनाव जीतकर पांचवीं बार विधायक बने थे. इस बार डॉ महुआ माजी और सीपी सिंह में कड़ी टक्कर होगी.

    हटिया से इस बार चौका लगाएंगे : नवीन जायसवाल

     

     

     

     

     

     

    हटिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नवीन जायसवाल नामांकन किया है. उन्होंने कहा कि हटिया से इस बार चौका लगेगा. जिस तरह वर्तमान सरकार ने युवाओं को ठगने का काम किया है. रोजगार नहीं दिया. प्रतियोगिता परीक्षाएं ली गई वह भी स्थगित कर दी गई. कई पेपर बेच दिए गए. उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं के भविष्य को बेच दिया.

    जनता के आशीर्वाद से पार्टी की उम्मीदों पर खड़ा उतरूंगा : अजयनाथ शाहदेव

    हटिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अजयनाथ शाहदेव ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा. क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए उनका समाधान कराऊंगा.

    पीएम मोदी के हाथों को करेंगे मजबूत : डॉ जीतूचरण राम

    कांके विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी डॉ जीतूचरण राम ने नामांकन किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी सालों भर पंचायत से लेकर लोकसभा तक चुनाव को लेकर काम करती है. इस बार जनता का आशीर्वाद उन्हें मिलेगा. जनता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे. कांके से जो शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है, उसे कायम रखेंगे. जीत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे.

    Also Read: झारखंड मुक्ति मोर्चा : पारिवारिक राजनीति और आदिवासी जनता की स्थिति!

    Ajaynath Shahdeo Assembly Election Bjp Candidate Competition Congress Cp singh Election 2024 Jharkhand Assembly Jharkhand Assembly Election Jharkhand Assembly Election 2024 Jharkhand Assembly Election Announcement Jharkhand Assembly Election Latest News Jharkhand Assembly Election Live Jharkhand Assembly Election News Jharkhand Assembly Election Today News Jharkhand Assembly Election Update Jharkhand Election Jharkhand Election 2024 Jitu Charan Ram Jmm Mahua Maji Naveen Jaiswal nomination political atmosphere. political hustle and bustle public blessings ranchi regional issues support Today News Vote अजयनाथ शाहदेव उम्मीदवार कांग्रेस क्षेत्रीय मुद्दे चुनाव 2024 जनता का आशीर्वाद जीतू चरण राम झामुमो झारखंड चुनाव झारखंड चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा झारखंड विधानसभा चुनाव झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव अपडेट झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा झारखंड विधानसभा चुनाव खबर झारखंड विधानसभा चुनाव टूडे न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव लाइव झारखंड विधानसभा चुनाव लेटेस्ट न्यूज टक्कर नवीन जायसवाल नामांकन भाजपा महुआ माजी रांची राजनीतिक गहमागहमी विधानसभा चुनाव वोट समर्थन सियासी माहौल सीपी सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकृति-काजोल की फिल्म और ‘हनुमान’ की ओटीटी पर वापसी, इस शुक्रवार फिल्म-सीरीज की नहीं पड़ेगी कमी
    Next Article केंद्र ने झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया: पप्पू यादव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.