Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से 225 करोड़ रुपये नगद मिली, नोटों की गिनती जारी
    झारखंड

    झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से 225 करोड़ रुपये नगद मिली, नोटों की गिनती जारी

    Team JoharBy Team JoharDecember 9, 2023Updated:December 9, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के घर पर आईटी की छापामारी में मिली बेहिसाब नगद को लेकर आज पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. चाहे वो आमजन हो या फिर राजनीतिक दल. कल शुक्रवार को भी छापामारी जारी रहा साथ ही नोटों की गिनती भी होती रही. नोटों की गिनती आज भी जारी है. जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग द्वारा ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ की जा रही तलाशी के दौरान अब तक लगभग 225 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है. आयकर विभाग की टीम ने बंटी साहू के घर से मनी बैग के लगभग 19 पैकेट जब्त किए, जिन्हें उस क्षेत्र के शराब कारखानों के रखरखाव के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था.

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Video-2023-12-09-at-9.56.37-AM-2.mp4

    तीन दर्जन गिनती मशीनें नोटों की गिनती कर रही हैं

    आयकर विभाग द्वारा तीन दर्जन गिनती मशीनें नोटों की गिनती कर रही हैं. सूत्रों ने बताया कि चूंकि मशीनें सीमित क्षमता की हैं, इसलिए गिनती धीमी गति से चल रही है. बताया जा रहा है कि अलमारियों में छिपाई गई 200 करोड़ रुपये की नकदी ओडिशा के बोलांगीर जिले में डिस्टिलरी समूह के परिसर से बरामद की गई, जबकि शेष राशि ओडिशा के संबलपुर और सुंदरगढ़, झारखंड के बोकारो और रांची तथा कोलकाता जैसे अन्य जगहों से बरामद की गई. बताया जा रहा है कि नोटों की गिनती में दो से तीन दिन और लगेंगे.

    धीरज साहू ने बतायी थी घोषित संपत्ति 

    सांसद धीरज साहू ने वर्ष 2018 में राज्यसभा चुनाव के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने जो शपथ पत्र चुनाव आयोग को दिया था, उसमें अपनी संपत्ति 34 करोड़ रुपये बताई थी. उन्होंने खुद पर 2.36 करोड़ रुपये का कर्ज भी घोषित किया था. जबकि वित्त वर्ष 2016-17 के इनकम टैक्स रिटर्न  में उन्होंने अपनी आमदनी 1 करोड़ रुपये से अधिक बतायी थी.

     

    cash seized Congress counting of notes continues Dheeraj Sahu jharkhand Jharkhand news Johar Live News Update Rajya Sabha MP कांग्रेस जोहार लाइव झारखंड झारखंड न्यूज धीरज साहू नगद राशि जब्त नोटों की गिनती जारी न्यूज अपडेट राज्यसभा सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal : 09 December 2023: किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article छात्रवृत्ति से संबंधित समस्याओं का जल्द होगा निराकरण, स्कॉलरशिप हेल्पलाइन जारी

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.