Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में अब तक 273 लोगों की मौत, 8000 संक्रमित
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में अब तक 273 लोगों की मौत, 8000 संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 900 से अधिक नये मामले दर्ज किये जाने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8356 हो गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 34 लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या 273 पर पहुंच गयी।

    पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 909 नये मामले सामने आने के साथ ही अब तक इसके कुल 8356 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 71 विदेशी मरीज शामिल हैं। अभी तक कोरोना संक्रमित 716 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 1761 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 127 लोगों की मौत हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 17 लोगों की मौत हुई और 187 लोग संक्रमित हुए हैं।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर दिल्ली है जहां पिछले 24 घंटाें में 166 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण कुल 1069 लोग पीड़ित हुए हैं और मृतकों की संख्या छह बढ़कर 19 हो गयी है। इसके बाद तमिलनाडु में सबसे अधिक 969 लोग संक्रमित हैं और पिछले 24 घंटों में दो लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या 10 हो गयी है। मध्य प्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या में बड़ी वृद्धि देखी गयी और वह शनिवार के 435 लोगों की तुलना में लगभग 100 की बढ़त के साथ 532 हो गयी। राज्य में मृतकों की संख्या तीन बढ़कर 36 हो गयी है।

    तेलंगाना में अब तक 504 लोग संक्रमित हुए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है। केरल में 364 लोग संक्रमित हुए हैं और दो लोगों की मौत हुई है।

    राजस्थान में एक दिन में 147 लोग संक्रमित हुए और इनका आंकड़ा बढ़कर 700 हो गया तथा अब तक तीन लोगों की मौत हुई है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 452 लोग संक्रमित हैं और पांच लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 381 और कर्नाटक में 214 लोग संक्रमित हैं तथा छह-छह लोगों की मौत हुई है।

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या 207 है और चार लोगों की मौत हुुई है।

    गुजरात में 432 लोग संक्रमित हैं तथा 22 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात में 124 लोग संक्रमित हुए हैं।

    इसके अलावा पंजाब में 11, पश्चिम बंगाल में पांच, हरियाणा में तीन तथा बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स में हिंदपीढ़ी की दूसरी महिला कोरोना पॉजिटिव के पति की हुई मौत, दो दिन से रखा था वेंटिलेटर पर
    Next Article दिल्ली : चांदनी महल इलाके की 13 मस्जिदों में रहने वाले 102 जमातियों में से 52 कोरोना पॉजिटिव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : कलकत्ता हाईकोर्ट को ‘लव जिहाद’ का कोई आधार नहीं मिला, लेकिन आरोपी पर चलेगा मुकदमा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.