Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में अब तक 239 लोगों की मौत, 7447 संक्रमित
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में अब तक 239 लोगों की मौत, 7447 संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharApril 11, 2020Updated:April 11, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमितों की संख्या में सर्वाधिक 1000 से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी तथा इस दौरान इस संक्रमण के कारण 40 लोगों की मौत हो गयी।

    पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1035 नये मामले सामने आने के साथ ही अब तक इसके कुल 7447 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें 71 विदेशी मरीज शामिल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 40 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 239 हो गया है। अभी तक कोरोना संक्रमित 643 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक 1574 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 110 लोगों की मौत हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 13 लोगों की मौत हुयी और 210 लोग संक्रमित हुए हैं।

    संक्रमितों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 911 लोग इससे पीड़ित हुए हैं और आठ लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में सबसे अधिक 903 लोग संक्रमित हैं और 13 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान 183 लोग संक्रमित पाये गये और एक की मौत हुई है। मध्य प्रदेश में 435 लोग संक्रमित हैं और राज्य में एक दिन में सर्वाधिक 17 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 33 हो गयी।

    तेलंगाना में अब तक 473 लोग संक्रमित हुए हैं और सात लोगों की मौत हुई है। केरल में 364 लोग संक्रमित हुए हैं और दो लोगों की मौत हुई है।

    राजस्थान में एक दिन में 90 लोग संक्रमित हुए और इनका आंकड़ा बढ़कर 553 हो गया तथा अब तक तीन लोगों की मौत हुई है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में 431 लोग संक्रमित हैं और चार लोगों की मौत हुई है।

    दक्षिण भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में 363 और कर्नाटक में 207 लोग संक्रमित हैं तथा छह-छह लोगों की मौत हुई है।

    केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 207 हो गयी है और चार लोगों की मौत हुुई है।

    गुजरात में 308 लोग संक्रमित हैं तथा 19 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान गुजरात में 67 लोग संक्रमित हुए हैं।

    इसके अलावा पंजाब में 11, पश्चिम बंगाल में पांच, हरियाणा में तीन तथा बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

    #National News #Online news lates
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 17, रांची, कोडरमा व हजारीबाग में मिला एक-एक पॉजिटिव
    Next Article महाराष्ट्र : कोरोना से अब तक 110 लोगों की मौत, 1574 संक्रमित

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026
    आदिवासी

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    Latest Posts

    चतरा एसपी का अजूबा कारनामा: जिस थाना प्रभारी को प्रशासनिक दृष्टिकोण से हटाया हंटरगंज से, उसी के हवाले टंडवा थाना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

    October 10, 2026

    झारखंड: सुधीर पाल की चार किताबों का लोकार्पण, महुआ बोलीं- पांचवीं अनुसूची आदिवासियों-मूलवासियों की संवैधानिक रक्षा का कवच

    October 10, 2026

    झारखंड: ‘कांग्रेस चुप्पी तोड़ो’ के नारों के साथ भाजपा महिला मोर्चा ने JNU मुद्दे पर घेरा कांग्रेस भवन

    October 10, 2026

    झारखंड: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन देवघर पहुंचे, एम्स के दीक्षांत समारोह में आदिवासी स्वास्थ्य और ग्रामीण सेवाओं पर दिया जोर

    October 10, 2026

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.