Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 2:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना वारियर्स पुलिस हर दिन निकलते है नयी ऊर्जा के साथ
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना वारियर्स पुलिस हर दिन निकलते है नयी ऊर्जा के साथ

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू

    रांची : कोरोना महामारी को लेकर पूरे देश में लॉक डाउन है। इस महामारी से आम जनता को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना वारियर्स पुलिस चौबीस घंटे सड़कों पर तैनात है। पुलिस इस घड़ी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लॉकडाउन में इनकी जरूरत और जिम्मेवारी काफी बढ़ गयी है। कुछ पुलिसकर्मियों को तो शिफ्ट में ड्यूटी करनी पड़ती है, लेकिन ज्यादातर ऐसे पुलिसकर्मी व पदाधिकारी हैं, जिनके पास समय का कोई सीमा नहीं होता है। ऐसे में ये सभी पुलिसकर्मी नयी ऊर्जा के साथ हर दिन अपनी ड्यूटी कर रहे है। पूरे धैर्य व जिम्मेवारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। अपनी जान की परवाह किये बगैर जनता की सेवा में लगे हुए हैं। इनके पास कोरोना वायरस से खुद के बचाव के लिए कोई खास संसाधन भी नहीं है।

    इसके बावजूद डयूटी में कोई कमी नही कर रहे है। सुरक्षा के लिहाज से बात करें, तो एक मास्क और सेनिटाइजर है। जो, खुद अपने से इंतजाम कर रहे हैं। नतीजा यह है कि इनका मास्क अच्छी क्वालिटी का नहीं है। मामूली मास्क के सहारे ये दिन भर की ड्यूटी कर रहे हैं। कोई रिम्स में तैनात है, तो कोई खेल गांव में। कोई हिंदपीढ़ी में तैनात है, तो कोई शहर के अन्य हिस्से में। सभी का एक ही हाल है। खुद का खरीदा हुआ सस्ता और मामूली मास्क के सहारे सभी जगह ड्यूटी कर रहे हैं। पुलिसकर्मी जिस मास्क को लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं, उनमें से कई का थ्री लेयर मास्क भी नहीं है। इसके बावजूद स्वास्थ्य इमरजेंसी के इस समय में इनके जोश में कोई कमी नहीं आयी है और ये वॉरियर्स अपनी जिम्मेवारी को पूरी जवाबदेही के साथ निभा रहे हैं।

    दूसरी ओर लॉकडाउन के अनुपालन में पुलिसकर्मी किसी के साथ सख्ती भी बरतना नहीं चाहते हैं, लेकिन कभी-कभी इनकी भी मजबूरी हो जाती है। डीजीपी एवी राव का भी सख्त निर्देश है कि सड़कों पर बेवजह निकलने वाले लोगों को स्वास्थ्य इमरजेंसी का मतलब समझाकर वापस लौटाया जाये। सभी एसएसपी व एसपी अपने-अपने जिले में डीजीपी के आदेश का अनुपालन भी करा रहे हैं। इस खतरे को देखते हुए ही पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन ने सरकार को पत्र लिखकर सभी पुलिसकर्मियों के लिए 50-50 लाख का बीमा कराने की भी मांग की है।

    इस बीच राहत की एक बात यह है कि प्रशासन ने राजधानी के थानों को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है। सैनिटाइज करने वाली टीम थाने में रखी हर एक चीज को सैनिटाइज कर रही है। पुलिस के बैठने, वाहन, फर्नीचर सहित आराम करने वाले कमरों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।

    वैसे भी पुलिसकर्मी लॉकडाउन के दौरान काफी सक्रिय हैं। कई पुलिसकर्मी तो बीते दो हफ्ते से अपने घर भी नहीं गये हैं। उन सभी ने ड्यूटी के बाद थाने में ही अपना डेरा बना लिया है। दिन भर काफी लोगों के वे संपर्क में आते हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा उन्हें ज्यादा रहता है। लॉकडाउन के दौरान भी कई अपराधी भी गिरफ्तार हो रहे हैं। ऐसे में हाजतों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेलमेट में छुपाकर ला रहा था सैकड़ों पुड़िया ब्राउन सुगर, दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार
    Next Article कोरोना महामारी से दिन रात लड़ रहे हैं नगर निकायों के कोरोना वॉरियर्स

    Related Posts

    झारखंड

    कड़ी सुरक्षा के बीच JPSC की पहली शिफ्ट सम्पन्न, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे

    April 19, 2026
    देश

     SBI में 105 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा केवल इंटरव्यू से होगा चयन

    April 19, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक, युवक को पटककर मार डाला, कई घर भी उजाड़े

    April 19, 2026
    Latest Posts

    कड़ी सुरक्षा के बीच JPSC की पहली शिफ्ट सम्पन्न, दूसरी पाली दोपहर 3 बजे

    April 19, 2026

     SBI में 105 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा केवल इंटरव्यू से होगा चयन

    April 19, 2026

    कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक, युवक को पटककर मार डाला, कई घर भी उजाड़े

    April 19, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज करेंगे प्रेस वार्ता, देवघर में करेंगे बाबा बैद्यनाथ के दर्शन

    April 19, 2026

    रांची में बिजली विभाग के आवासों पर अवैध कब्जा, कार्रवाई की तैयारी तेज

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.