Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 2:12 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना वायरस: विश्वव्यापी महामारी घोषित, वाशिंगटन में लगाया गया आपातकाल
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना वायरस: विश्वव्यापी महामारी घोषित, वाशिंगटन में लगाया गया आपातकाल

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए उठाए गए कदमों के तहत भारत सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी देशों के टूरिस्ट वीजा निलंबित कर दिए हैं। अभी तक केरल में आठ, मुंबई में दो, दिल्ली और राजस्थान में एक-एक नया केस सामने आया है। वहीं, दुनिया की बात करें तो अमेरिका में सांसदों ने राष्ट्रपति ट्रंप से आपातकाल लगाने को कहा है। साथ ही जर्मन चांसलर ने आशंका जताई है कि जर्मनी की 60-70 फीसदी जनसंख्या इस वायरस की चपेट में आ सकती है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) ने कोरोनावायरस को विश्वव्यापी महामारी घोषित कर दिया। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ट्रेडोस एडनोम घेब्रेयेसिस ने कहा, कोविड-19 को पैनडेमिक (विश्वव्यापी महामारी) माना जा सकता है। हमने पहले कभी नहीं देखा कि एक कोरोनावायरस से महामारी फैल सकती है। 121 देशों में अब तक 1,22,331 मामले सामने आ चुके हैं, वहीं 4,389 मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा प्रकोप चीन, इटली और ईरान में है।

    वहीं, कोरोनावायरस को बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अमेरिका के वाशिंगटन में बुधवार को (स्थानीय समयानुसार) आपातकाल घोषित कर दिया गया। वाशिंगटन के मेयर म्यूरियल बाउजर ने इसकी घोषणा की। वाशिंगटन में अभी तक कोरोना के 10 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

    इस बीच, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 12 और मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केरल में आठ, दिल्ली और राजस्थान में एक-एक नया पॉजिटिव केस मिला है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में ने दो नए केस के साथ राज्य में कुल 10 मामलों की पुष्टि की है। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या 68 हो गई हैं। सरकार ने 15 अप्रैल तक सभी देशों के टूरिस्ट वीजा निलंबित कर दिए हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कोरोना के खतरे को लेकर मंत्रियों के समूह के साथ बैठक में यह फैसला किया। इस दौरान सभी मंत्रालयों के अलावा राज्यों की मौजूदा स्थिति को लेकर समीक्षा की गई। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, वीजा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए हैं। साथ यात्रियों को जारी किए गए ई-वीजा पर भी रोक लगा दी गई है। सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी कर चीन, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, सिंगापुर, ईरान, मलयेशिया, थाईलैंड, इटली, जापान, फ्रांस, जर्मनी व स्पेन की यात्रा करने वालों को घर में 14 दिन तक पृथक रहने को कहा गया है।

    तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री सी विजय भास्कर ने राज्य में पहले पॉजिटिव मरीज के स्वस्थ होने की पुष्टि की है। यह व्यक्ति ओमान से आया था। इलाज के बाद की गई जांच में रिपोर्ट नेगेटिव आई। वहीं केरल में तीन मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि कर्नाटक के कलबुर्गी में एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई, जिसकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

    कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने एक फरवरी, 2020 के बाद प्रभावित देशों की यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रूज, चालक दल के सदस्यों व यात्रियों के प्रवेश पर 31 मार्च तक रोक लगा दी है। जहाजरानी मंत्रालय ने बुधवार को कहा, सिर्फ उन्हीं अंतरराष्ट्रीय क्रूज को भारतीय बंदरगाहों पर आने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने एक जनवरी, 2020 तक आने की सूचना दी थी व जिन क्रूज पर चालक दल व यात्रियों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की सुविधा होगी।

    #National News #Online news #World news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य में डीवीसी के द्वारा 18 घंटे की बिजली कटौती का विरोध शुरू
    Next Article भारत दूसरा सर्वाधिक साइबर हमले झेलने वाला देश, तीन महीने में आएगी नई साइबर सुरक्षा नीति

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026
    जमशेदपुर

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026

    रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच : अजय सिंह

    April 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, रांची में दो नए फ्लाईओवर को मंजूरी

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.