Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया, अब तक 3814 मौतें, 109122 लोग संक्रमित
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया, अब तक 3814 मौतें, 109122 लोग संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharMarch 9, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बीजिंग/जेनेवा/नयी दिल्ली। चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुये जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आकर विश्व के 100 से अधिक देशों में अब तक 3814 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 109122 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

    कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन अभी भी इससे सबसे अधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से जुड़े थे।

    वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की संभावना है और इस वायरस से संक्रमित होने के कारण चीन में कोरोना से अब तक 3119 लोगों की मौत हो गयी जबकि 80,735 लोग संक्रमित हुए हैैं।

    चीन के बाद इटली में यह जानलेवा वायरस पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका हैं। इटली में कोरोना के कारण अब तक 366 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7375 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    खाड़ी देश ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। ईरान में इस वायरस की चपेट में आकर 194 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 6566 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

    इटली और ईरान के साथ दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है। दक्षिण कोरिया में काेरोना से अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 7382 लोग इससे संक्रमित हैं। संक्रमित लोगों की संख्या ईरान से भी अधिक है।

    चीनी नागरिकों की अच्छी-खासी आबादी वाले देश अमेरिका में भी यह गंभीर रूप से फैल चुका है। अमेरिका में कोरोना से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 213 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। अमेरिका के न्यूयाॅर्क, वाशिंगटन, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा समेत आठ प्रांतों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा कर दी गयी है।

    फ्रांस में काेरोना से अब तक 19, स्पेन में आठ, जापान में छह, इराक में चार, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और हांगकांग मेंं तीन-तीन, स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन में दो-दो तथा सैन मैरीनो, अर्जेंटीना, थाइलैंड और ताइवान मेें एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

    इस बीच हांगकांग से जापान के बंदरगाह पर पहुंचे क्रूज शिप (डायमंड प्रिंसेस) पर भी काेरोना का कहर बरपा। उसमें सवार 696 लोगों में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि सात लोगों की मौत हो गयी।

    फ्रांस में अब तक 1126 लोग कोरोना से संक्रमित पाये गयेे हैं जबकि जर्मनी में 847, जापान मेंं 455, स्पेन में 374,

    स्विट्जरलैंड में 281, ब्रिटेन में 277, नीदरलैंड में 265, बेल्जियम मेें 200, स्वीडन में 161, सिंगापुर में 150, नॉर्वे में

    147, हांगकांग मेंं 114, ऑस्ट्रिया में 99, चेक गणराज्य में 26, मलेशिया में 99, ऑस्ट्रेलिया में 74, यूनान में 66, कुवैत में 61, कनाडा में 60,

    इराक में 54, थाईलैंड में 50, बहरीन मेंं 79, मिस्र में 48, आइसलैंड में 53, ताइवान में 45, संयुक्त अरब अमीरात में 45,भारत में 39, डेनमार्क में 31, वियतनाम में 30, सैन मैरीनो मेंं 27, लेबनान में 22, क्रूज जहाज (ग्रैंड प्रिंसेस) में 21, इजरायल में 21, ब्राज़ील, आयरलैंड और फिनलैंड में 19-19, पेरू में छह, अल्जीरिया में 17, ओमान में 16,वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी में 16, इक्वेडोर मेंं 14, पुर्तगाल, कतर एवं रूस में 13-13, क्रोएशिया और जॉर्जिया में 12-12, सऊदी अरब में 11, एस्टोनिया एवंं मकाऊ में 10-10 तथा चिली में पांच और अर्जेंटीना में नौ लोग संक्रमित हैं।

    घातक कोरोना वायरस के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने इस संक्रमण की रोकथाम के लिए एक करोड़ 50 लाख अमेरिकी डाॅलर की सहायता की पेशकश की है। इस निधि का इस्तेमाल विशेष रूप से कमजोर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली वाले देशों में किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ ने कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 67 करोड़ 50 लाख डॉलर जुटाने का आह्वान किया है।

    गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस को लेकर उच्चतम श्रेणी का आपातकाल घोषित किया हुआ है।

    पूरे विश्व में कोरोना के संक्रमण से प्रभावित लोगों में से अब तक 50 हजार लोगों को इससे मुक्ति दिलायी गयी है। वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की संभावना है। एक महामारी विज्ञानी ने भविष्यवाणी की है कि दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी अंततः प्रभावित हो सकती है।

    #Online news International news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को नमन करता हूं, आईये इनका सम्मान करें : हेमन्त सोरेन
    Next Article राज्यसभा चुनाव : बिहार में सीट को लेकर महागठबंधन में तकरार, गोहिल ने तेजस्वी को याद दिलाया ‘वादा’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी पैसों को भारत लाने की बड़ी तैयारी, GIFT-IFSC में पांच साल में 1,193 मंजूरियां

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विदेशी कंपनियों का भारत से मोहभंग? 5 साल में 1,605 कंपनियों ने बंद किया कारोबार

    August 14, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.