रांची: झारखंड में एक बार फिर कोरोना की वापसी हो गई है. हालांकि मरीज एसिंप्टोमेटिक है. इसके बावजूद मरीज को आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है. धुर्वा के जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी के रहने वाले 69 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है. रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज जारी है. वहीं मरीज पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए है. जिससे कि किसी भी तरह की समस्या होने पर उसका इलाज किया जा सके.
झारखंड में मिला कोरोना का मरीज, रिम्स में किया गया आइसोलेट

