Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद में कोरोना संक्रमित मिला दूसरा मरीज, राज्य में कुल संख्या अब 35
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में कोरोना संक्रमित मिला दूसरा मरीज, राज्य में कुल संख्या अब 35

    Team JoharBy Team JoharApril 18, 2020Updated:April 18, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद:  झारखंड के धनबाद में कोरोना पॉजिटिव दूसरे मरीज की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि धनबाद के हीरापुर के रहने वाले रेलवे कर्मी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
    उसका भी ट्रैवल हिस्ट्री बोकारो से जुड़ा रहा है। इसके साथ ही धनबाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर दो हो गयी है। वहीं झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गयी है।

    हिंदपीढ़ी इलाका पूर्व से ही जिला प्रशासन के लिए रेड जोन में है। मेडिकल की टीम अब पॉजिटिव मरीज को लेने के लिए हिंदपीढ़ी सुरक्षा कर्मियों के साथ जायेगी। मालूम हो कि 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था। जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी। संक्रमित महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। हांलाकि अभी तक राज्य में कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गो­मिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है।वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्­ध महिला की मौत हो गई. वहीं इससे पहले राजधानी के सबसे बड़े अस्­पताल रिम्­स में भी दो कोरोना संदिग्­धों की मौत हो चुकी है।

    एक दिन पूर्व मिला था हिंदपीढ़ी में तीन मरीज
    रांची में एक दिन पूर्व शुक्रवार 17 अप्रैल को तीन कोरोना मरीज मिले थे। जिसमें तीनों मरीज हिंदपीढ़ी के है। तीनों मरीज में पति-पत्नी है, जो पॉजिटिव मिले है। दोनों मूलरुप से आजाद बस्ती का रहने वाला है। मगर, कुछ दिनों से दोनों हिंदपीढ़ी में रह रहा था। तीनों मरीज मिलने के बाद राज्य में आंकड़ा 32 हो गया था।

    अब तक रांची में 18 संक्रमित मिल चुके
    रांची में अबतक 18 संक्रमित मरीज मिल चुके है। इनमें से एक की मौत भी हो चुकी है। दूसरे नंबर पर बोकारो है। जहां नौ संक्रमित मरीज मिल चुके है। जिसमें एक की मौत भी हो चुकी है। इसके अलाव हजारीबाग में दो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा और सिमडेगा में एक-एक मरीज मिले है।

    कब कहां मिले थे मरीज

    31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला कोरोना संक्रमित।

    02 अप्रैल : हजारीबाग के वष्णिुगढ़ के एक व्यक्ति में संक्रमण मिला था। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।

    05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।

    06 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

    08 अप्रैल : रांची के पांच और बोकारो के चार लोग मिले कोरोना से संक्रमित

    09 अप्रैल :- बोकारो के एक शख्स की जांच में मामला पॉजिटिव निकला।

    11 अप्रैल :- रांची, कोडरमा व हजारीबाग की जांच में मिला पॉजिटिव।

    14 अप्रैल :- रांची में 2, जबकि सिमड़ेगा में 1 मामला पॉजिटिव आया था। सिमड़ेगा में पहला मामला आया था।

    15 अप्रैल :- रांची के हिंदपीढ़ी में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था।

    17 अप्रैल :- हिंदपीढ़ी में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी। जिसमें दंपती भी शामिल है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत में कोरोना के 29 फीसदी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय
    Next Article रांची : सात व्यक्तियों के लोहरदगा जाने के मामले में पुलिस मुख्‍यालय की बड़ी कार्रवाई, 10 पुलिस अधिकारी नपे

    Related Posts

    क्राइम

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश, फिर भी 15 जिलों में बाढ़ से 49.74 लाख लोग प्रभावित

    September 16, 2026
    Latest Posts

    माओवादियों के खूनी खेल पर अदालत की मुहर, झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को सजा ए मौत

    September 16, 2026

    मोदी सरकार का कर्मचारियों को तोहफा : 15 हजार से बढ़कर 25 हजार रुपये हुई EPFO की वेतन सीमा, जानिए किसे होगा फायदा?

    September 16, 2026

    झारखंड : वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की आखिरी तारीख नजदीक

    September 16, 2026

    JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 16, 2026

    झारखंड : पहली बार बदला बर्खास्तगी का तरीका, NPU VC दिनेश सिंह पर राजभवन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.