कोरोना का कहर : भारत में अब तक 39 लोगों की मौत, संक्रमित मरीजों की संख्या 1334

Joharlive Desk

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। पूरे देश में संक्रमितों की संख्या 1335 हो गई है। इसने 39 लोग की जान ले ली हैं, जबकि 140 लोग ठीक हो गए हैं। कोरोना से सबसे अधिक राज्य महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां अब तक 216 केस आए हैं, जिसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के अलावा केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत 20 से अधिक राज्यों में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना के कारण देश पूरा लॉकडाउन है। आज लॉकडाउन का सातवां दिन है, लेकिन अभी भी मजदूरों का पलायन नहीं रुक रहा है।

नोएडा से वापस आए बरेली के सुभाष नगर के युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अब उसके पांचों परिजनों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट के मुताबिक युवक की माता, पिता, भाई, पत्नी और बहन के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं।

आज सुबह एक कोरोना पॉजिटिव 68 वर्षीय व्यक्ति का निधन हो गया। इसी के साथ केरल में इस बीमारी से मृतकों की संख्या दो हो गई है। सरकारी मेडिकल कॉलेज, तिरुवनंतपुरम के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि किडनी फेल होने की वजह से उनकी मौत हुई है।