Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में अब तक 109 लोगों की मौत, 4067 संक्रमित
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में अब तक 109 लोगों की मौत, 4067 संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2020Updated:April 6, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। आज राजस्थान में आठ और झारखंड में एक नया मामला सामने आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 12 घंटे में देशभर में 490 नए मामले आए हैं। इसी के साथ देश में आज सुबह तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4067 हो गई है। इनमें 3666 सक्रिय हैं, 291 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक देश से बाहर जा चुका है। अब तक कोरोना वायरस से 109 लोगों की मौत हो चुकी है।

    आईसीएमआर को आठ अप्रैल तक लगभग सात लाख त्वरित एंटीबॉडी परीक्षण किट मिलेगी। ये किट हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कोरोना परीक्षणों का संचालन करने में मदद करेंगे, जहां बड़े संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। आईसीएमआर को चरणबद्ध तरीके से डिलीवरी मिलेगी। उम्मीद है कि पहले चरण में पांच लाख किट मिलेंगे। किट के लिए ऑर्डर दे दिया गया है।

    गायिका कनिका कपूर को संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS) लखनऊ से कोरोना के छठे टेस्ट के नेगेटिव आने के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    झारखंड स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी के अनुसार, रांची के हिंदपीरी क्षेत्र में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमित महिला झारखंड में पहली कोरोना पॉजिटिव मलयेशियाई महिला जो इस क्षेत्र में रह रही थी, के सीधे संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या चार हो गई है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 12 घंटे में कोरोना पॉजिटिव के 490 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देशभर में सोमवार सुबह तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4067 हो गई है। इनमें 3666 सक्रिय हैं, जबकि 291 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक बाहर चला गया है। वहीं, 109 लोगों की मौत हो चुकी है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहिंदपीढ़ी में मिला दूसरा पॉजिटिव केस, राज्य में मरीजों की संख्या चार
    Next Article हिंदपीढ़ी से मिली दूसरी कोरोना संक्रमित महिला के बाद नाला रोड सील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    ट्रेंडिंग

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.