Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 11:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में हुआ कोरोना विस्फोट, जमशेदपुर के कस्तूरबा गांधी स्कूल में 69 छात्र कोरोना पॉजिटीव
    झारखंड

    झारखंड में हुआ कोरोना विस्फोट, जमशेदपुर के कस्तूरबा गांधी स्कूल में 69 छात्र कोरोना पॉजिटीव

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2023Updated:April 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। झारखंड के एक स्कूल में एक साथ 69 छात्राओं के कोरोना से संक्रमित होने की खबर आ रही है। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोमवार को 69 छात्राएं कोरोना पॉजिटीव पाई गई। स्कूल में सोमवार बुखार तथा खांसी की शिकायत पर छात्राओं की कोरोना की जांच की गयी। इनमें से 69 छात्राएं कोरोना संक्रमित मिलीं। स्कूल में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में बच्चियों के कोरोना पॉजिटीव मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इस खबर के बाद प्रखंड से लेकर जिला तक के पदाधिकारी हरकत में आ गए हैं। बच्चियों को अभी फिलहाल विद्यालय के पीछे स्थित एक भवन में होम आइसोलेट किया जा रहा है। सीओ जयवंती देवगम, बीडीओ देवलाल उरांव, तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने विद्यालय का जायजा लिया।

    डॉ रंजीत मुर्मू के अनुसार पिछले दिनों कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दो छात्राएं कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद विद्यालय परिसर में कई बच्चियों के बुखार एवं सर्दी खांसी होने की शिकायत मिल रही थी। स्कूल की वार्डन के अनुरोध पर अस्पताल से एक टीम जांच के लिए गयी। जांच के दौरान छात्राओं के संक्रमित होने की खबर मिली। अभी तक सभी छात्राओं की जांच नहीं की गयी है। बाकी बची छात्राओं की कोरोना जांच मंगलवार को एक टीम जाकर करेगी।

    इसके अलावा स्कूल के सभी कर्मचारियों की भी कोरोना जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए और भी स्कूलों की जांच की जाएगी। नियम के मुताबिक रैपिड एंटीजन टेस्ट किट के माध्यम से जांच पूरी होने के बाद जो भी कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं तो उनकी सत्यता के लिए आरटीपीसीआर जांच की जानी है.पर जिले में अब तक आरटीपीसीआर जांच की काई व्यवस्था ही नहीं है। आमतौर पर लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से की गयी जांच को पूरी तरह से सही नहीं मानते हैं. इसलिए उन्होने जिला मुख्यालय से आरटीपीसीआर जांच जल्द से जल्द कराने का निवेदन किया है. ताकि सही तरीके से जांच की जा सके।

     

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहेबगंज : रुबिका हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
    Next Article सिमडेगा : पीएलएफआई के चार सदस्य गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Related Posts

    चाईबासा

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025
    झारखंड

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025
    जमशेदपुर

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025
    Latest Posts

    पिकअप वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम

    August 6, 2025

    आकाशीय बिजली का कहर, चार की मौत, एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल…

    August 6, 2025

    त्योहारों में शांति बनाए रखने को लेकर SP ने की समीक्षा बैठक…

    August 6, 2025

    स्टेशन पर डाक विभाग की गाड़ी ने नए ड्रॉप गेट को तोड़ा, चालक पर लगे गुंडागर्दी के आरोप…

    August 6, 2025

    शादी का झांसा देकर नाबालिग को बना डाला कुंवारी मां, आरोपी फरार

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.