Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»लॉकडाउन में दिशा-निर्देशों में लापरवाही से बढ़ सकते है कोरोना मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय
    देश

    लॉकडाउन में दिशा-निर्देशों में लापरवाही से बढ़ सकते है कोरोना मामले: स्वास्थ्य मंत्रालय

    Team JoharBy Team JoharMay 4, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन के दौरान जिन क्षेत्रों में छूट दी गई है अगर वहां लोग सामाजिक दूरी और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो वहां कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है और ऐसे में प्रतिबंध फिर लगाये जा सकते हैं।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लॉकडाउन के दौरान देश के अनेक हिस्सों में छूट दी जा रही है लेकिन इस दौरान अगर लोगों ने सामाजिक दूरी बनाने और उपयुक्त स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया तो अब तक जो मेहनत की गई थी उसके नतीजे बदल सकते हैं और कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसलिए सभी की जिम्मेदारी है कि वे कहीं भी आते-जाते समय उपयुक्त दिशा- निर्देशों का पालन करें और अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए समाज तथा राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका का निर्वहन करें।

    उन्होंने कहा कि अब तक सबसे सकारात्मक बात यह रही है कि हमारे देश में “आउटकम रेश्यो” में इजाफा हुआ है यानी जितने मामले आए थे और उनमें से कितने लोग ठीक हुए हैं और कितनों की मौत हुई है, वह अब बढ़कर 90:10 हो गया है और 17 अप्रैल माह को यह 80:20 था, जो दर्शाता है कि हमारी चिकित्सकीय क्षमता में इजाफा हुआ है। इससे यह साबित होता है कि देश में कोरोना वायरस को लेकर की गई तैयारियां सहीं दिशा में हैं और हम किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपट सकते हैं।

    उन्होंने बताया कि रविवार से अब तक देश में कोरोना वायरस के 2553 नये मामले सामने आये हैं तथा 72 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1373 हो गयी है।

    देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के अब तक कुल 42533 मामलों की पुष्टि हुई है। सबसे सकारात्मक बात यह है कि कोरोना वायरस से संक्रमितों के स्वस्थ होने की रफ्तार में भी तेज आई है और पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 1074 लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही ऐसे लोगों की संख्या 11707 पर पहुंच गयी है। इससे देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 27़ 52 प्रतिशत हो गई है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना से निपटने के लिए हाथों की स्वच्छता की आदत को दें बढ़ावा: डब्ल्यूएचओ
    Next Article मुख्यमंत्री ने पत्रकार के गर्भवती पत्नी की इलाज से इंकार करने वालों पर कार्रवाई का दिया भरोसा

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.