Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 4:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : गया में नक्सलियों की साजिश नाकाम, 13,800 डेटोनेटर सहित हथियार, गोला-बारूद बरामद
    बिहार

    बिहार : गया में नक्सलियों की साजिश नाकाम, 13,800 डेटोनेटर सहित हथियार, गोला-बारूद बरामद

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गया। गया जिले के जंगली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दिया। तलाशी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने 13,800 डेटोनेटर, हथियार, गोला बारूद, आईईडी बरामद की है।

    बताया जाता है कि नक्सली संगठन सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने के फिराक में थे। सूचना के आधार पर गया के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में सीआरपीएफ, एसटीएफ और जिला पुलिस को मिलाकर विशेष टीम का गठन किया।

    गठित सुरक्षा बलों की विशेष टीम ने लुटुआ के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लुटुआ थाना के पंडरा के पहाड़ी और जंगली क्षेत्र में अभियान चलाया गया।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान एक स्थान पर छुपाकर रखे गए एक राइफल, 100 कारतूस को बरामद किया।

    सुरक्षा बलों ने इनपुट के आधार पर कार्रवाई जारी रखी और पंडरा पहाड़ी के ही दूसरे छोर पर तलाशी अभियान चलाया।

    इस दौरान तीन शक्तिशाली आईईडी भी मिले, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा बलों ने पांच प्लास्टिक की बोरी में रखे विस्फोटक और पिट्ठू बैग बरामद किया।

    प्लास्टिक के बोरी से 13,800 विस्फोटक (डेटोनेटर) मिले, जो 46 पॉकेट में थे। इसके अलावा मौके से कोर्डेक्स तार (चार बंडल), नक्सलियों की काली वर्दी, गोला बारूद की थैली भी बरामद किया गया, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।

    सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकाने से दो बेसिक फोन और दो वाॅकी-टाॅकी सेट भी जब्त किए हैं।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईडी की जांच ने खोली हिंडनबर्ग की पोल, अदाणी के शेयरों को पहुंचाया नुकसान, 12 कंपनियों को हुआ फायदा
    Next Article रांची पुलिस ने रांची हिंसा से जुड़े मामले में कोर्ट के समक्ष अंतिम प्रपत्र दाखिल किया

    Related Posts

    बिहार

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025
    बिहार

    सिविल कोर्ट से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    June 17, 2025
    बिहार

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025
    Latest Posts

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को 1 करोड़ 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी

    June 17, 2025

    जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 32 कुख्यात अपराधी चिन्हित, 20 गिरोह के 164 सहयोगियों पर निगरानी

    June 17, 2025

    सिविल कोर्ट से कैदी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.