Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»साजिश: लड़की ने नये बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पुराने वाले का किया कत्ल
    क्राइम

    साजिश: लड़की ने नये बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पुराने वाले का किया कत्ल

    Team JoharBy Team JoharJune 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लखनऊ: युपी के आगरा में एक लड़की ने बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर अपने एक्स बॉयफ्रेंड को मार डाला. इस वारदात को लड़की ने अपने वर्तमान प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर मारा. वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. मिली जानकारी के अनुसार बलवीर नाम के युवक के साथ एक लड़की साल 2009 से 2017 तक लिव-इन-रिलेशनशिप में रही. साल 2017 में उसने बलबीर को छोड़ दिया और सुरेंद्र चाहर नाम के युवक के साथ रहने लगी. यह बात पर बलवीर ने सुरेंद्र के कपड़े के शोरूम में आग लगा दी. जिससे सुरेंद्र का पूरा शोरूम जल गया. उसके बाद सुरेंद्र ने मामला दर्ज कराया.

    वहीं बलवीर लगातार उस लड़की से मिलने का प्रयास करता रहा. जिसके बाद बलवीर से पीछा छुड़ाने के लिए लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड सुरेंद्र चाहर, अतुल रोहित और सोनू नाम के युवकों के साथ मिलकर एक साजिश रची और उसके तहत रोहता नहर के पास बलवीर को बुलाया और बेसबॉल बैट और बीयर की बोतल से बलवीर की हत्या कर दी और शव वहीं छोड़कर फरार हो गए. जब लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मलपुरा थाना पुलिस रोहता नह पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने बलवीर के शव की तलाशी ली. इस दौरान एक मोबाइल और कुछ कागजात मिले.

    बलवीर के मोबाइल से पुलिस ने उसके परिजनों को हत्या की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बलवीर से कोई संबंध नहीं है. सारे रिश्ते उन्होंने खत्म कर लिए हैं. जिसके बाद परिजन बलवीर का शव लेने नहीं आया. वहीं पुलिस ने मामलो दर्ज की और जांच शुरू की. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगालने ने शुरू किए तो पुलिस को सूचना मिली कि हत्या में शामिल लड़की सेठिया स्टेट कॉलोनी में रह रही है. उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और लड़की से पूछताछ की गई. जिसके बाद उसकी निशानदेही पर जसोदा पुल के पास से हत्या में शामिल चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से बेसबॉल का बैट और एक लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है.

    कत्ल बॉयफ्रेंड लखनऊ लड़की साजिश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतुपुदाना के ब्लू पॉन्ड में नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत
    Next Article अयोध्या : राम मंदिर परिसर में चली गोली, एक जवान की मौत

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.