Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में कांग्रेस का प्रदर्शन: निर्धारित कार्यक्रम के तहत पार्टी नेता राजभवन घेराव करने पहुंचे, गिरफ्तार
    झारखंड

    रांची में कांग्रेस का प्रदर्शन: निर्धारित कार्यक्रम के तहत पार्टी नेता राजभवन घेराव करने पहुंचे, गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन शुक्रवार को किया जा रहा है. झारखंड में भी कांग्रेस पार्टी इसको लेकर रेस नजर आ रही है. शुक्रवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत पार्टी नेता राजभवन घेराव करने पहुंचे. यहां पर सुरक्षा बलों द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत विधायक और भारी संख्या में कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं.

    पार्टी के प्रदेश कार्यालय से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में राजभवन घेराव मार्च शुरू हो गया. इस मार्च में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल दिखे.

    राजभवन घेराव के पास बंधु तिर्की, विधायक अनूप सिंह भी उनके साथ शामिल हुए. लेकिन राजभवन के पास सुरक्षा की कोई मुकम्मल व्यवस्था रांची पुलिस की ओर से नहीं की गयी थी.

    ऐसे में आंदोलित कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राजभवन के गेट तक पहुंच गए और केद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.

    राजभवन के पास स्थिति को बिगड़ता देख आनन फानन में राजभवन के बाहर पुलिस प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग लगाने का प्रयास किया गया. इसके बावजूद कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस का झंडा लेकर राजभवन के ठीक गेट के सामने तक पहुंच गए और गेट के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. इसक बाद में पुलिस के अधिकारियों द्वारा हल्का बल प्रयोग और फिर समझा-बुझाकर सभी को राजभवन के गेट के सामने से हटाया गया. इसके बाद रांची पुलिस ने सभी कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया. फिर तमाम गिरफ्तार नेताओं और कार्यकर्ताओं को बस में बैठाकर मोरहाबादी में बनाए गए अस्थायी जेल ले गए. जहां से उन्हें शाम के बाद छोड़ दिया जाएगा.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद: दो गुटों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी के बाद फायरिंग, स्थिति तनावपूर्ण
    Next Article रांची: बच्चू यादव को कोर्ट ने ED को 6 दिन की रिमांड पर देने की मंजूरी दी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026
    क्राइम

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    July 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पुलिस को वित्त मंत्री की चेतावनी : अडाणी-एनटीपीसी की पुलिस बनकर न करें काम

    July 7, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.