Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान दिया, ब्राह्मणों को कसाई खाना का संचालक बताया
    झारखंड

    कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान दिया, ब्राह्मणों को कसाई खाना का संचालक बताया

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने एक बार फिर ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान देने पर विवादों के घेरे में हैं. पूर्व मंत्री सह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो के बयान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में जलेश्वर महतो ब्राह्मणों को कसाई खाना का संचालक बता रहे है. जलेश्वर के बयान को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में काफी आक्रोश दिख रहा है.

    जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो माटीगढा डैम ग्वाला धौड़ा में आयोजित दो दिवसीय गोवर्धन पूजा समारोह के दौरान की है. वायरल वीडियो में जलेश्वर महतो मंच पर खड़े होकर माइक पर बोल रहे हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा गौ वंश का तस्कर हिंदुस्तान है. और जितनी भी बड़ी-बड़ी ऑटोमेटिक कसाई खाना है वह ब्राह्मणों की है. इतना बोलने के बाद जलेश्वर महतो मंच पर बैठे अपने एक ब्राह्मण जाति के समर्थक की ओर इशारा करते हुए कहा कि बाबा क्षमा करेंगे आप उसमें नहीं है बहुत उच्च कोटि के लोग इसमें शामिल है. कसाई खाना का नाम ईसाई से है.

    जिसके बाद ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के लोग जलेश्वर के बयान की कड़ी शब्दों में निंदा कर रहे है. ऐसा नहीं है कि जलेश्वर महतो ने पहली बार किसी जाति के भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. अभी हाल में ही उन्होंने भुइयां बेलदार समाज के महिलाओं के खिलाफ गलत टिप्पणी की थी. इसको लेकर जलेश्वर की इलाके में खूब फजीहत हुई थी. भूईया बेलदार समाज के लोगों ने जगह-जगह जलेश्वर का पुतला तक फूंक दिया था. पुरे जिला में जलेश्वर को विरोध का सामना करना पड़ा था. अब एक बार फिर जलेश्वर महतो ने ब्राह्मण समाज पर विवादित बयान देने पर विवादों के घेरे में है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेशनल शूटर प्रशिक्षक विभूति प्रसाद सिंह का निधन, खेलगांव चौक में सड़क दुर्घटना में हुए थे घायल
    Next Article बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद 7 कैदी कर रहे छठ, प्रशासन ने की व्यवस्था

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.