Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता की तैयारी में जुटी कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष तैयार कर रहे खाका
    झारखंड

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता की तैयारी में जुटी कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष तैयार कर रहे खाका

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के झारखंड में सफलता को लेकर तैयारी चल रही है. यात्रा का मार्ग, समय, तिथि, पड़ाव के अलावा व्यवस्था के आंकलन को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में एक दल रांची से पाकुड़ रवाना हुआ. जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि दल रांची से इरबा, चुट्टूपालू घाटी, चट्टी बाजार, रामगढ़, रजरप्पा, जरीडीह, चास, बोकारो,धनबाद, गोविंदपुर, देवघर होते हुए दुमका पहुंचा. इस क्रम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ठहरने की जगह, सभा हेतु स्थल चुनाव, प्रचार प्रसार की सारी व्यवस्था की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान यात्रा मार्ग में पड़ने वाले जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्ष, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता से भी पूरी जानकारी प्राप्त की. यात्रा की तैयारी हेतु विशेष रूप से दिशा निर्देश राजेश ठाकुर ने दिया. सोनाल ने बताया कि ठाकुर तीन दिनों तक संथाल परगना क्षेत्र में रहकर न्याय यात्रा की तैयारी को अमली जामा पहनाएंगे. साथ ही कार्यक्रम का पूरा खाका प्रदेश प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर के समक्ष रखेंगे.

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में सफलता के नए आयाम गढ़ेगी. प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शामिल दल में प्रमुख रूप से रविंद्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, जयशंकर पाठक, अजय नाथ शाहदेव, विनय सिन्हा दीपू, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा,रियाज अंसारी, गजेंद्र सिंह, पप्पू अजहर शामिल है. इससे पूर्व रांची से प्रस्थान करने के पश्चात इरबा में प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं के साथ छोटानागपुर रिजनल हैंडलूम विवर्स कॉपरेटिव यूनियन लिमिटेड के कार्यालय में दिवंगत हाजी अब्दुल रज्जाक अंसारी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. राजेश ठाकुर ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए गरीबों का मसीहा बताया. इसी प्रयास के तहत उन्होंने बुनकरों के कल्याण के लिए रिजनल हैंडलूम वीवर्स कॉपरेटिव यूनियन का गठन किया था, जिसकी वजह से हजारों लोगों को रोजगार मिला.

    ये भी पढ़ें: डीसी ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, बालक-बालिका में भेदभाव को समाप्त करने की अपील  

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अब्दुल रज्जाक अंसारी आज की खबर इरबा करंट न्यूज कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर गोविंदपुर चट्टी बाजार चास चुट्टूपालू घाटी जरीडीह जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर देवघर धनबाद न्यूज हेडलाइन बोकारो भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुख्य समाचार रजरप्पा रांची रामगढ़ राहुल गांधी रिजनल हैंडलूम वीवर्स कॉपरेटिव यूनियन लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीसी ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, नवजात बच्चियों को दिए गए उपहार
    Next Article जामताड़ा पहुंचा विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार रथ, एलईडी स्क्रीन पर दी जा रही योजनाओं की जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.