Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, मोदी के तीसरे कार्यकाल का अंजाम भुगत रहा देश
    देश

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले, मोदी के तीसरे कार्यकाल का अंजाम भुगत रहा देश

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2024Updated:September 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तीसरे कार्यकाल के पिछले 95 दिन में जो कुछ करगुजरियां रही हैं देश उनका खूब अंजाम भुगत रहा है. उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए कहा “नरेंद्र मोदी जी आपने चुनाव के पहले ही 100 दिनों के एजेंडा का ढिंढ़ोरा जोर-शोर से पीटा था. अब 95 दिन हो गए हैं और आपकी मिली-जुली सरकार डगमगा रही है. उन्होंने सरकार की 95 दिन के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा “थोड़ा रिकैप हो जाए. ग़रीब व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने के लिए आपकी सरकार जनविरोधी बजट लाई. जम्मू-कश्मीर, ख़ासकर जम्मू में आतंकवादी हमले हुए, सेना के कई बहादुरों को शहादत देनी पड़ी. गत 16 महीने से मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री जी ने वहां मुड़ कर भी नहीं देखा.
    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा “मोदी अडानी महाघोटाले में जो सेबी चेयरपर्सन की भूमिका और अन्य आर्थिक लेन-देन सामने आएं हैं, उससे भाजपा पीछा नहीं छुड़ा सकती. नीट पेपर लीक घोटाला हो या भयंकर बेरोज़गारी के भगदड़ भरे दृश्य, मोदी सरकार ने युवाओं को हर दिन धोखा ही दिया. महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हो या हवाई अड्डों की छत, नई संसद हो या अयोध्या में भगवान का मंदिर, हाईवे, पुल, सड़क, सुरंग जो भी बनाने का दावा किया, सब में खामियाँ निकली. रेल सुरक्षा भी तार-तार हो गई है. कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात हैं और राज्यों को पर्याप्त बाढ़ राहत नहीं दी गई है.

    उन्होंने कहा “जनता और इंडिया गठबंधन के दलों के चलते आपको वक़्फ़ बिल जेपीसी के हवाले करना पड़ा, यूपीएस वाला ‘यू’ टर्न लेना पड़ा, लेटरल एंट्री पर संविधान का साथ देना पड़ा.”
    श्री खडगे ने कहा “100 दिनों का एजेंडा क्या था ये किसी को नहीं पता है, पर 95 दिनों में आपकी कारगुज़ारियों का अंजाम देश भुगत रहा है. ”

     

    अयोध्या इंडिया गठबंधन एजेंडा कांग्रेस जनता जेपीसी देश नई संसद प्रधानमंत्री बाढ़ भगवान भाजपा मणिपुर जम्मू-कश्मीर सड़क सरकार संविधान सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत के खिलाफ बांग्लादेश टेस्ट क्रिकेट टीम का ऐलान, इस शानदार गेंदबाज को नहीं मिला चांस
    Next Article आरजी कर हॉस्पिटल में प्रदर्शनस्थल पर मिले लावारिस बैग मे बम नहीं मिला, बल्कि इसमें कुछ और ही मिला देखें पूरी खबर

    Related Posts

    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    PNB घोटाले में नया एक्शन : नीरव मोदी के करीबी संदीप मिस्त्री पर CBI का शिकंजा, UAE से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: BPSC TRE-4 में पदों की बढ़ोतरी के बाद भी बवाल, CTET मौका और ग्रुप-D की रुकी बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री व सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.