Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»कांग्रेस के लोग RSS कार्यालय जाकर समझें संघ को : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    कांग्रेस के लोग RSS कार्यालय जाकर समझें संघ को : बाबूलाल मरांडी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    प्रधानमंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने रविवार को आम जनता के साथ बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 120 वां एपिसोड सुना। जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रविवार को नागपुर संघ मुख्यालय जाने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसकी तो प्रशंसा होनी चाहिए। पीएम राष्ट्र भक्तों के संगठन के मुख्यालय गए हैं। और कांग्रेस को पेट में दर्द है तो उसे दूर से नहीं बल्कि संघ मुख्यालय जाकर नजदीक से संघ को समझना चाहिए।

    प्रधानमंत्री
    उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो कसाब जैसे आतंकवादी को बचाने के लिए रात दिन एक कर देती है। प्रधानमंत्री तो वहां गए जहां देश भक्ति पढ़ाई जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इधर उधर घूमते रहते हैं अच्छा होता एक बार संघ कार्यालय जाकर संघ को देखते और समझते।

    इसके पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रांची महानगर की ओर से मोरहाबादी के पाही बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लोगों को भारतीय नव वर्ष एवं ईद और सरहुल की शुभकामनाएं दी।

    उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण देश है। कहा कि नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम में भारत की परंपरा, संस्कृति, विरासत, योग, आयुर्वेद की चर्चा सभी एपिसोड में प्रायः रहती ही है। उन्होंने कहा कि मन की बात में आज फूलों की यात्रा जैसे विषय में महुआ की चर्चा काफी प्रेरक है।

    उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के जरिये विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों के जरिये अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने की बातों को उजागर किया। कहा कि प्रधानमंत्री का अपनी जड़ों से जुड़ने वालों को बड़ा तूफान भी विचलित नहीं कर सकता, यह प्रेरित करने वाला आह्वान है। उन्होंने कहा कि मन की बात में महान सांस्कृतिक विरासत, भारत की प्रगति, आम जन की सहभागिता, नवाचारों की चर्चा तथा विश्व और भारत की चुनौतियों की चर्चा भी शामिल है। उन्होंने गौरशाली अतीत से प्रेरित होते हुए विकसित भारत, एक भारत, श्रेष्ठ भारत बनाने में हर नागरिक की भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज सिंह सहित प्रदेश के पदाधिकारीगण कार्यकर्ता विभिन्न जिलों में बूथों पर शामिल हुए।

    Also Read : माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, 350 टन अवैध कोयला जब्त

    120th episode 120वां एपिसोड appreciation Babulal marandi Bjp Booths Congress general public jharkhand Leaders Mann Ki Baat Nagpur Narendra modi organization of nation lovers Prime Minister RSS headquarters stomach ache Sunday understand RSS up close workers आम जनता कांग्रेस कार्यकर्ता झारखंड नजदीक से नरेंद्र मोदी नागपुर नेता पेट में दर्द प्रधानमंत्री प्रशंसा बाबूलाल मरांडी बूथ भाजपा मन की बात रविवार राष्ट्र भक्तों का संगठन संघ को समझना संघ मुख्यालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिरमटोली फ्लाईओवर रैंप विवाद फिर गरमाया, आदिवासी समुदाय का प्रदर्शन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article नक्सली संगठन के नाम पर मांगा लेवी, 5 कुख्यात अपराधकर्मी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    Latest Posts

    रुगड़ा को अब तक झारखंड में GI टैग क्यों नहीं मिला? क्या है इसकी वजह

    July 13, 2026

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.