Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 4:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»झारखंड में यहां कांग्रेस नेता को गोलियों से भून डाला, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
    क्राइम

    झारखंड में यहां कांग्रेस नेता को गोलियों से भून डाला, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2024Updated:December 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Congress Leader Murder  :  झारखंड के हजारीबाग जिले से बड़ी खबर है, जहां कांग्रेस नेता व जिले के कटकमदाग प्रखंड प्रमुख विनीता कुमारी के पति उदय साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात शहर के झील परिसर के पास देर रात 9.30 बजे अंजाम दी गई. अपराधियों ने उदय साव के सिर में गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

    घटनास्थल पहुंचे एसपी, तफ्तीश तेज

    घटना की सूचना मिलते ही हजारीबाग के एसपी अरविंद कुमार सिंह और जिले के अन्य आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि मामला फिलहाल ब्लाइंड है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उदय साव झील परिसर क्यों गए थे और किससे मिलने गए थे. जांच के बाद ही हत्यारों का पता चल पाएगा और जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई गई है.

    कौन थे उदय साव

    उदय साव कटकमदाग के पूर्व मुखिया और कांग्रेस पार्टी के सक्रिय नेता थे. वे हाल के दिनों में राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय थे, खासकर विधानसभा चुनाव के दौरान. उनके क्षेत्र में सामाजिक जुड़ाव और प्रभाव भी था, जिससे उनके समर्थक और इलाके के नेता अस्पताल पहुंचे.

    कांग्रेस नेता ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने हजारीबाग में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जिले में तीन हत्याएं हो चुकी हैं, जिनमें से मंजीत यादव की हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. इसके अलावा बड़कागांव में प्रकाश ठाकुर के घर में घुसकर गोली मारी गई थी. मुन्ना सिंह ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की गहन जांच की मांग की और हत्या के कारण और अपराधियों के बारे में जल्द जानकारी देने की अपील की.

    Also Read: नहीं रहे अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

    Arrest assembly elections Barkagaon blind case Congress Leader Congress leader Munna Singh criminal criminal search. District Administration Hazaribagh hospital intensive investigation Katkamdag lake complex law and order Manjeet Yadav murder police investigation political leader Prakash Thakur shot dead social influence SP Arvind Kumar Singh Uday Saw Vineeta Kumari अपराधी अपराधी तलाश अस्पताल उदय साव एसपी अरविंद कुमार सिंह कटकमदाग कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह कानून व्यवस्था गहन जांच गिरफ्तारी गोली मारकर हत्या . जिला प्रशासन झील परिसर पुलिस जांच प्रकाश ठाकुर बड़कागांव ब्लाइंड केस मंजीत यादव राजनीतिक नेता विधानसभा चुनाव विनीता कुमारी सामाजिक प्रभाव हजारीबाग हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकार्यकाल खत्म होने से पहले बाइडन का बड़ा कदम, भारत के लिए 1.17 अरब डॉलर के रक्षा सौदे को दी मंजूरी
    Next Article चोरी की बाइक से लूट को देते थे अंजाम, गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार, 6 बाइक व हथियार भी जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026
    Latest Posts

    दनुआ घाटी में भीषण सड़क हादसा, कार सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौ’त

    April 25, 2026

    झारखंड पात्रता परीक्षा रविवार को, निषेधाज्ञा लागू

    April 25, 2026

    रजरप्पा धाम को मिलेगा नया स्वरूप, बनेंगे आधुनिक घाट और भव्य प्रवेश द्वार

    April 25, 2026

    खराब परीक्षा परिणाम पर शिक्षा विभाग सख्त, 64 स्कूलों पर की कार्रवाई

    April 25, 2026

    अपराध नियंत्रण के लिए आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने तय किया रोडमैप, दिए सख्त निर्देश

    April 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.