Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डालटनगंज के चैनपुर बूथ पर जोरदार हंगामा,कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का ग्रामीणों ने किया विरोध, भाजपा के आलोक चौरसिया से है सीधी टक्कर, वीडियो वायरल
    जोहार ब्रेकिंग

    डालटनगंज के चैनपुर बूथ पर जोरदार हंगामा,कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का ग्रामीणों ने किया विरोध, भाजपा के आलोक चौरसिया से है सीधी टक्कर, वीडियो वायरल

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2019Updated:November 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • डाल्टनगंज सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

    रांची : झारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान डाल्टनगंज से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी का घिनौना चेहरा सामने आया है। चैनपुर प्रखंड के कोलियरी गांव के बूथ पर केएन त्रिपाठी हाथों में पिस्टल लेकर पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका इरादा बूथ कैपचरिंग का था। बूथ के ठीक सामने भीड़ के बीचो-बीच वे पिस्टल ताने खड़े होकर लोगों को धमकाते नजर आ रहे हैं। जिसका पुरजोर विरोध किया जा रहा है। बूथ पर उपस्थित लोग उन्हें गालियां देकर भगा रहे हैं। विधायक प्रत्याशी को गुंडे के रूप में देख लोग भयभीत भी हैं। वायरल वीडियो में हाथों में त्रिपाठी पिस्टल लिए हुए हैं और उनके सुरक्षा गार्ड उन्हें बाहर ले जा रहे हैं। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। लोग जहां-तहां भागकर अपनी जान बचा रहे हैं। उन्हीं में से किसी ने उनका वीडियो बनाया वीडियो में लोगों की आवाज साफ आ रही है, जिसमें वे गुंडई कर रहे केएन त्रिपाठी का विरोध कर रहे हैं।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2019/11/VID-20191130-WA0005.mp4

    गाड़ी का शीशा तुड़वा कर भाजपा प्रत्याशी पर लगा रहे आरोप –
    मामले का एक दूसरा हिस्सा भी है, जिसमें केएन त्रिपाठी भाजपा प्रत्याशी आलोक चौरसिया और उनके लोगों पर आरोप लगा रहे हैं कि उनके द्वारा इन पर हमला किया गया। जबकि स्थानीय लोगों और सूत्रों का कहना है कि के एन त्रिपाठी ने अपने ही सुरक्षाकर्मियों से अपनी गाड़ी का शीशा तुड़वाया और दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

    हार की आशंका से परेशान हैं त्रिपाठी –
    दरअसल डाल्टनगंज सीट से केएन त्रिपाठी की हार लगभग तय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के बाद माहौल भाजपा के पक्ष में है। हार की आशंका से परेशान केएन त्रिपाठी को कुछ और नहीं सूझा तो वह हाथ में पिस्तौल लेकर बूथ पहुंच गए। उन्होंने लोगों को धमकाया जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। चुनाव के दिन कांग्रेस प्रत्याशी का यह रूप पार्टी व प्रत्याशी के इरादे को साफ कर देता है।

    केएन त्रिपाठी मामले पर निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने कहा deo पलामू को फुटेज भेज दिया गया है जिसके आधार पर 1 घंटे के अंदर रिपोर्ट भेजने को कहा गया है और इस पर सख्त करवाई करने की बात कही ।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विधानसभा चुनाव : प्रथम चरण का मतदान समाप्त, करीब 63 प्रतिशत पड़े वोट
    Next Article जज्बे को सलाम : मतदान केन्द्र पहुंच दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने किया मतदान, प्रशासन की व्यवस्था को सराहा

    Related Posts

    झारखंड

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.