Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पीठासीन पदाधिकारियों का सम्मेलन आज, ओम बिरला, हरिवंश…रखेंगे विचार
    जोहार ब्रेकिंग

    पीठासीन पदाधिकारियों का सम्मेलन आज, ओम बिरला, हरिवंश…रखेंगे विचार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 20, 2025Updated:January 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पीठासीन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna: बिहार में 43 साल बाद तीसरी बार 85वें अखिल भारतीय पीठासीन पदाधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है. मुख्य कार्यक्रम आज 20 जनवरी को बिहार विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में होगा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करेंगे. वहीं, अध्यक्षीय भाषण लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला देंगे.

    21 जनवरी को राज्यपाल करेंगे समापन

    इस तीन दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत 19 जनवरी को ही हो चुकी है. सम्मेलन के पहले दिन रविवार को होटल मौर्या के सभागार में लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में विधानमंडल सचिवों की बैठक हुई. इस तीन दिवसीय सम्मेलन के दौरान कई आयोजन होंगे. सम्मेलन का समापन 21 जनवरी को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान करेंगे.

    राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश भी करेंगे संबोधित

    इस सम्मेलन को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी संबोधित करेंगे.

    सम्मेलन का क्या है उद्देश्य

    इस सम्मेलन का प्रमुख विषय ‘संविधान की 75वीं वर्षगांठ: संवैधानिक मूल्यों को सशक्त बनाये रखने में संसद एवं राज्य विधानमंडलों का योगदान’ रहेगा. साथ ही संसदीय प्रणाली को मजबूत बनाने पर भी विमर्श होगा. इस सम्मेलन में कुल 264 अतिथि शामिल होंगे, जिनमें 54 पीठासीन अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं. हालांकि, दिल्ली में चुनाव होने के कारण वहां के प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग नहीं ले सकेंगे.

    ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे अतिथिगण

    सम्मेलन के समापन के बाद अतिथियों को बिहार के ऐतिहासिक स्थलों जैसे पटना, नालंदा, राजगीर, बोधगया, वैशाली, पावापुरी और लछुआर का भ्रमण कराया जाएगा. 23 जनवरी को अतिथि वापस लौटेंगे. वहीं, सम्मेलन के दौरान ही अतिथियों को बिहार की विरासत और विकास के संबंधित फिल्म दिखायी जायेगी.

    कार्यक्रम को लेकर विधानमंडल कैंपस सज-धज कर तैयार

    विधानमंडल परिसर को इस आयोजन के लिए सजाया गया है. सभा सचिवालय ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि अतिथियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने परिसर में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया. वहीं सचिवालय के अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया.

    Also Read: आपस में भिड़े दो हाईवा, चालक की मौ’त

    Also Read: SC से राहुल गांधी को बड़ी राहत… जानें क्या

    Also Read: RG Kar Case में उम्रकैद या फां’सी? कोर्ट लाया गया दोषी

    Also Read: अमेरिका में आज से फिर ट्रंप सरकार, जानें ओथ सेरेमनी में क्या होगा खास

    75th Anniversary of the Constitution All India Presiding Officers Conference Assembly Assembly Speaker Nand Kishore Yadav Bihar Bodh Gaya chief minister nitish kumar Conference Closing Conference Objective Deputy CM Samrat Chaudhary Guest Heritage of Bihar Historical Site Visit Lachhuar Legislature Campus Lok Sabha Speaker Nalanda Om Birla Parliamentary System patna Pawapuri Presidential Address Rajgir Rajya Sabha Deputy Chairman Harivansh Secretariat Tejashwi Yadav Vaishali Vijay Kumar Sinha अखिल भारतीय पीठासीन पदाधिकारियों सम्मेलन अतिथि अध्यक्षीय भाषण ऐतिहासिक स्थल भ्रमण ओम बिरला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तेजस्वी यादव नालंदा पटना पावापुरी बिहार बिहार की विरासत बोधगया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर राज्यसभा उपसभापति हरिवंश लछुआर लोकसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा विधानमंडल कैंपस विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव वैशाली सचिवालय सम्मेलन उद्देश्य सम्मेलन समापन संविधान की 75वीं वर्षगांठ संसदीय प्रणाली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआपस में भिड़े दो हाईवा, चालक की मौ’त
    Next Article जमीन कारोबारी को मा’री गो’ली, रिम्स रेफर

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.