Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 8:32 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»कंप्यूटर शिक्षक और छात्रा की संदिग्ध मौ’त, भाग कर किया था प्रेम विवाह
    बिहार

    कंप्यूटर शिक्षक और छात्रा की संदिग्ध मौ’त, भाग कर किया था प्रेम विवाह

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 15, 2025Updated:June 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vaishali : बिहार के वैशाली जिले में एक कंप्यूटर शिक्षक और उनकी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। दोनों की बॉडी शनिवार को लालगंज थाना क्षेत्र के एक घर से बरामद किए गए। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने एक दिन पहले ही भागकर प्रेम विवाह किया था। इस घटना ने स्थानीय लोगों में चर्चा और शोक की लहर दौड़ा दी है।

    शिक्षक कंप्यूटर एकेडमी चलाता था

    मृतक युवक की शिनाख्त पप्पू कुमार राम (27) के तौर पर की गई, जो हाजीपुर के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर नवादा गांव के निवासी थे। पप्पू समस्तीपुर के पटोरी में जीबी इंटर स्कूल के पास एक कंप्यूटर एकेडमी संचालित करते थे। वहीं, मृतका प्रिया कुमारी (21) पटोरी थाना क्षेत्र के जोड़ी पोखर गांव की रहने वाली थी और पप्पू की एकेडमी में कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रही थी।

    हाजीपुर में दोनों ने शादी कर ली

    पुलिस के अनुसार दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के बाद तीन दिन पहले वे पटोरी से फरार हो गए थे। हाजीपुर पहुंचकर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद पप्पू अपनी पत्नी प्रिया को लेकर अपनी बहन के ससुराल लालगंज आए, जहां उनकी बहन ने उन्हें एक परिचित के घर ठहराया। शनिवार सुबह जब दोनों देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले, तो स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर प्रिया मृत पाई गईं, जबकि पप्पू बेहोश थे। उन्हें तुरंत लालगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

    परिवारों में शोक का माहौल

    पुलिस ने दोनों बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। पटोरी थानेदार कुणाल चंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि दोनों के लापता होने की कोई पूर्व सूचना थाने को नहीं मिली थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा। दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

    Also Reda : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हेलिकॉप्टर हादसा, सात की मौ’त

    Bihar Bihar incident bodies recovered computer teacher Crime news elopement Lalganj Lalganj police love affair tragedy Love marriage Shocking News Student Suspicious death teacher-student relationship tragic incident Vaishali कंप्यूटर शिक्षक क्राइम न्यूज छात्रा प्रेम प्रसंग tragedy प्रेम विवाह बिहार बिहार हादसा बॉडी बरामद मौत की जांच लव मैरिज लालगंज लालगंज थाना वैशाली शिक्षक छात्रा प्रेम शोक की लहर संदिग्ध मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस सिपाही भर्ती: 60,244 अभ्यर्थियों को आज CM देंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article चार साल बाद रिम्स को मिलने जा रही नई MRI मशीन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    दो बाइक की जोरदार टक्कर में चली गई एक महिला की जान

    June 16, 2025
    बिहार

    आम के बगीचे में मिली युवक की सड़ी-गली बॉडी, ह’त्या की आशंका

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.