Joharlive Team
रांची। झारखंड के कृषि और सहकारिता विभाग के मंत्री रणधीर सिंह पर गंभीर आरोप लगने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ते जा रही है। मंत्री रणधीर सिंह पर 200 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई गयी है। सीबीआई के आर्थिक अपराध शाखा अब इस मामले की जांच करेगी। शिकायतकर्त्ता द्वारा सीबीआई एसपी को पत्र लिखकर मंत्री पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की गयी है। शिकायत पत्र के अनुसार, झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। जिसमें कोऑपरेटिव बैंक के गुमला ब्रांच में 4.46 करोड़ रुपये की गड़बड़ी, सरायकेला ब्रांच में 39 करोड़ रुपये की गड़बड़ी, देवघर-जामताड़ा ब्रांच में 12-15 करोड़ रुपये की गड़बड़ी, जादूगोड़ा ब्रांच में 23 फर्जी खातों के साथ 1.47 करोड़ रुपये की निकासी के साथ झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के मुख्य भवन के निर्माण में 1.23 करोड़ रुपये का घोटाला, संजय कुमार और उसके फर्म द्वारा चेक के माध्यम से 15 करोड़ रुपये की निकासी, विभाग के एलआइसी पॉलिसी और विभिन्न बैंकों में फिक्स डिपॉजिट पर गलत तरीके से लोन लेने का मामला, जमीन के मॉर्गेज में अनियमितता के साथ इंटीग्रेटेड कोऑपरेटिव डेवलपमेंट प्रोग्राम यानि आइसीडीपी में हुए अनियमितता को लेकर यह शिकायत हुई है। सीबीआई को लिखे पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि इनमें कई मामलों में एफआईआर भी किया गया है। मगर, अब तक कार्रवई के नाम पर शून्य है। वहीं विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार जयदेव प्रसाद सिंह पर मंत्री को लगातार लाभ पहुंचाने की भी शिकायत की गई है।
200 करोड़ रुपये घोटाला के आरोप में झारखंड के कृषि मंत्री रणधीर सिंह के विरुद्ध सीबीआई को शिकायत, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleबौखलाए पाकिस्तान को पड़ा महंगा, बिक रहे 300 रुपये किलो टमाटर!
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

