Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अभिनेता सलमान खान सहित 38 सितारों के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला
    मनोरंजन

    दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अभिनेता सलमान खान सहित 38 सितारों के खिलाफ दिल्ली में शिकायत दर्ज, जानिए पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 4, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: दिल्ली में सलमान खान सहित 38 सितारों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत की गई है. तीस हजारी कोर्ट में वकील गौरव गुलाटी ने शनिवार को सब्जी मंडी थाने में ये शिकायत दर्ज करवाई है. उनका आरोप है कि इन सितारों ने साल 2019 में हैदराबाद में लड़की के साथ हुए रेप मामले में पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर की थी.

    वकील गौरव गुलाटी का कहना है कि पीड़िता की पहचान उजागर करने से उसके सम्मान को ठेस पहुंची है. पहले ही उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और उसके बाद पीड़िता की पहचान उजागर करना एक कानूनी अपराध है. वकील ने मांग की है कि इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज होने पर वारंट जारी हो और इन्हें गिरफ्तार किया जाय.

    गौरव ने सभी सितारों के खिलाफ सब्जी मंडी थाना पुलिस में धारा 228A के तहत लिखित शिकायत दी है. थाने की पुलिस ने उनकी शिकायत को दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक गौरव गुलाटी की तरफ से दी गई शिकायत में उन्होंने सेलिब्रिटी के ट्वीट्स का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि इन सभी ने हैदराबाद की एक रेप विक्टिम की पहचान को उजागर किया है, यह सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का उल्लंघन है.

    इन सितारों के हैं नाम

    जिन सितारों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की गई है, उसमें देश के जाने माने एक्टर-एक्ट्रेस, क्रिकेटर, खिलाड़ी, डायरेक्टर शामिल हैं. इस मामले में सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, अनुपम खेर, अरमान मलिक, करमवीर वोहरा, बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर, साउथ एक्टर रवि तेजा, अल्लू सिरिश, क्रिकेटर हरभजन सिंह, शिखर धवन, साइना नेहवाल, एक्ट्रेस परिणिता चोपड़ा, दिया मिर्जा, स्वरा भास्कर, रकुल प्रीत, जरीन खान, यामी गौतम, रिचा चढ्डा, काजल अग्रवाल, शबाना आजमी, हंसिका मोटवानी, प्रिया मलिक, महरीन पीरजादा, निधि अग्रवाल, चार्मी कौर, अशिका रंगनाथ, रेडियो जॉकी साइमा, सिंगर सोना महापात्र, एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, दिव्यांश कौशिक, मॉडल लावण्या, फिल्म मेकर अलंकिता श्रीवास्तव, डायरेक्टर संदीप रेड्डी, एक्ट्रेस साई धरम व कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई है.

    #Entertainment news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में पेट्रोल लदा टैंकर पलटा, बचाव की जगह तेल लूटने में जुटे रहे ग्रामीण
    Next Article 5 सितम्बर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    आदिवासी

    26 सितंबर 1857: पलामू में विद्रोह की वह जमीन, जहाँ नीलांबर-पीतांबर ने ललकारा था अंग्रेजी राज को

    September 26, 2026
    क्राइम

    डायन के नाम पर हिंसा : सितंबर में फिर तीन घटनाएं, 12 साल में 269 मौतों का रिकॉर्ड

    September 26, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.