Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»LPG और सीएनजी ट्रकों के बीच टक्कर, हुआ जोरदार धमाका, 5 जिंदा जले, 24 घायल
    देश

    LPG और सीएनजी ट्रकों के बीच टक्कर, हुआ जोरदार धमाका, 5 जिंदा जले, 24 घायल

    Team JoharBy Team JoharDecember 20, 2024Updated:December 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जयपुर: राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार सुबह जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एलपीजी और सीएनजी के ट्रकों के बीच हुई टक्कर के बाद आग लग गई. घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई.

    हादसे में 5 की मौत, 40 वाहन आग की चपेट में

    जयपुर डीएम जितेंद्र सोनी ने जानकारी दी कि इस दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और 23-24 लोग घायल हो गए हैं. करीब 40 वाहन आग की चपेट में आ गए. फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया गया. अब आग पर काबू पा लिया गया है

    यातायात रोका गया, घायलों को अस्पताल भेजा गया

    भांकरोटा थाना प्रभारी मनीष गुप्ता ने बताया कि हादसे के बाद ट्रकों में आग फैल गई, जिसने कई अन्य ट्रकों को भी अपनी चपेट में ले लिया. झुलसे हुए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. एहतियात के तौर पर हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया है.

    सीएम भजनलाल शर्मा ने हादसे पर जताया शोक

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर में आग लगने की घटना में नागरिकों के हताहत होने का दुःखद समाचार सुना. प्रशासन द्वारा बचाव कार्य निरंतर जारी है. घायलों की समुचित देखभाल और उचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.”

    उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं पूरी तत्परता से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

    24 घायल 5 मौतें अजमेर हाईवे आगजनी आपातकालीन सेवाएं एंबुलेंस एलपीजी ट्रक घायलों की देखभाल जयपुर जयपुर डीएम जितेंद्र सोनी ट्रक टक्कर पेट्रोल पंप हादसा फायर ब्रिगेड भजनलाल शर्मा भांकरोटा थाना यातायात रोक राजस्थान सीएम राष्ट्रीय राजमार्ग हादसा राहत कार्य सीएनजी ट्रक हाईवे सुरक्षा हाईवे हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के प्रसिद्ध डॉक्टर राजेश कुमार ने गवाई जान, हजारीबाग में हुआ सड़क दुर्घटना
    Next Article बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत हुई खराब, आज के सभी कार्यक्रम हुए रद

    Related Posts

    क्राइम

    केरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    Latest Posts

    केरल: श्रीनिवासन हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से फरार आरोपी सऊदी से लौटते ही गिरफ्तार

    July 23, 2026

    JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के घर पहुंची सीआईडी, विदेश दौरों की फंडिंग को लेकर जांच तेज

    July 23, 2026

    रांची: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पत्थर चले, मीडियाकर्मी का सिर फूटा

    July 23, 2026

    Assam Flood: अब तक 41 की मौत, 18 सौ गांव में 9 लाख ज्यादा लोग प्रभावित

    July 23, 2026

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.