Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 6:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में ठंड का प्रकोप तेज, अगले दो दिन और गिर सकता है तापमान
    झारखंड

    रांची में ठंड का प्रकोप तेज, अगले दो दिन और गिर सकता है तापमान

    Team JoharBy Team JoharDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची समेत पूरे सूबे में ठंड लगातार बढ़ रही है। मौसम केंद्र के अनुसार रांची में तापमान में गिरावट का दौर आज से शुरू हो गया है और अगले तीन दिनों तक यह गिरावट जारी रह सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की कमी दर्ज होने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान हल्की बढ़ोतरी के साथ 10.6 डिग्री तक पहुंचा, लेकिन शाम होते ही ठंडी हवा और कनकनी ने लोगों को परेशान कर दिया। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को तेज हवा और सर्दी के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। विभाग ने अगले दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है।

    15 दिसंबर के बाद शीतलहर का अंदेशा

    मौसम विभाग ने बताया कि 14 दिसंबर से सुबह के समय कोहरा बढ़ना शुरू हो जाएगा, जबकि 15 दिसंबर के बाद शीतलहर चलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे ठिठुरन और बढ़ सकती है।

    झारखंड भर में बढ़ रही ठंड

    राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान लगातार नीचे जा रहा है। रांची और गुमला सबसे ठंडे जिलों में शामिल हैं, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। बोकारो, हजारीबाग और मध्य झारखंड में तापमान 5 से 11 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में पारा 6 से 10 डिग्री पर बना हुआ है। देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में तापमान 9 से 14 डिग्री के बीच है। दक्षिणी झारखंड में दिन का तापमान 27-28 डिग्री रहने से थोड़ी राहत मिल रही है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं और साफ आसमान की वजह से रांची, गुमला, पलामू और चतरा में तापमान दो से तीन डिग्री और गिर सकता है।

    स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट जारी

    ठंड में तेजी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 6 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग, डायबिटीज, बीपी और सांस की बीमारी से पीड़ित मरीज इनके लिए ठंड अधिक खतरनाक हो सकती है। विभाग ने सलाह दी है कि ऐसे लोग बाहर कम निकलें और सिर, गला, छाती तथा हाथ-पैर पूरी तरह ढककर रखें। लंबे समय तक खुले में रहने से भी बचने को कहा गया है।

    आपात स्थिति में हेल्पलाइन 108 और 104 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। शीतलहर की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने पूरे राज्य में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। सभी सिविल सर्जनों, चिकित्सा पदाधिकारियों और मेडिकल कॉलेजों को दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

    Also Read : अलकेसिया जंगल में छिपकर साइबर ठगी, पुलिस की छापेमारी में पांच गिरफ्तार

    Cold wave intensifies in Ranchi temperature may fall further in next two days अगले दो दिन और गिर सकता है तापमान रांची में ठंड का प्रकोप तेज़
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअलकेसिया जंगल में छिपकर साइबर ठगी, पुलिस ने छापेमारी कर पांच को दबोचा
    Next Article लैंड फॉर जॉब मामला: राउज एवेन्यू कोर्ट में आज आ सकता है बड़ा फैसला

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026
    झारखंड

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026
    झारखंड

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026
    Latest Posts

    इरफान अंसारी और उनके करीबियों पर बड़े घोटाले का आरोप, मुख्य सचिव ने दिए जांच का आदेश

    May 1, 2026

    रांची स्टेशन पर RPF ने 3 नाबालिग लड़कियों को बचाया, चाइल्डलाइन को सौंपा

    May 1, 2026

    महिला आरक्षण पर पकड़ी गई कांग्रेस की चोरी, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू: नीरा यादव

    May 1, 2026

    बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी ने विष्णुपद मंदिर में की पूजा, भगवान से मांगी बिहार की खुशहाली

    May 1, 2026

    जनगणना-2027 की शुरुआत: रांची नगर आयुक्त ने की स्व-गणना, 15 मई तक ऑनलाइन भरें जानकारी

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.