Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची समेत झारखंड में बढ़ी ठंड, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची समेत झारखंड में बढ़ी ठंड, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

    Team JoharBy Team JoharDecember 7, 2024Updated:December 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सर्दी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड प्रदेश में ठंड का कहर शुरू हो गया है. दिसंबर का महीना शुरू होने के साथ ही ठंड बढ़ गई है. आलम ये है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में भी सुबह में जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है. दोपहर होते-होते अच्छी खासी दूप और शाम में फिर पछुआ हवाओं ने कनकनी का अहसास करा दिया है.

    क्या कहता है मौसम विभाग

    रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि फिलहाल झारखंड में पश्चिम तरफ से हवा आ रही है और यह हवा अपने साथ नमी और हिमालय का ठंडापन लेकर आ रही है. यही कारण है कि हवा से आपको जबरदस्त कनकनी का अहसास हो रहा है. खास तौर पर सुबह और शाम में इसका असर ज्यादा रहेगा. इस समय लोगों को इन हवाओं से काफी सचेत रहने की जरूरत है.

    नेतरहाट में 7 डिग्री तक गिरेगा पारा

    आज 7 दिसंबर के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची के कांके और धुर्वा की तरफ जबरदस्त ठंड देखने को मिलेगी. यह खाली मैदानी इलाका है. इसीलिए यहां पर शहर के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का गिरावट देखने को मिलेगी. वहीं, नेतरहाट में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है. अन्य जिलों में सुबह में कोहरा व दोपहर में खिली धूप और शाम में हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास देगी.

    यहां सबसे ज्यादा ठंड

    इधर, सबसे अधिक ठंड की बात करें तो कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, चतरा व रांची में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.यहां पर लोगों को ठंड से सचेत रहने की खास दरकार है. वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 26 व न्यूनतम 11 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 27 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 24 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 26 व न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

    cold in the evening Cold Wave jharkhand Johar Live Meteorologist Abhishek Anand minimum temperature month of December ranchi Ranchi Latest News Ranchi Meteorological Center ranchi news ranchi today news Ranchi Update News Sunshine Today News weather update westerly wind जोहार लाइव झारखंड टूडे न्यूज ठंड का कहर दिसंबर का महीना धूप न्यूनतम तापमान पछुआ हवा मौसम अपडेट मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद रांची रांची अपडेट न्यूज रांची टूडे न्यूज रांची न्यूज रांची मौसम केंद्र रांची लेटेस्ट न्यूज शाम में कनकनी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलाल सलाम से संबोधन… और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मांग डाली 50 लाख की रंगदारी
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 07 December 2024 : मेष, मिथुन, तुला समेत अन्य राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026
    Latest Posts

    वन्यजीव तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी, इन जगहों पर रहेगी कड़ी निगरानी

    June 24, 2026

    मिड-डे मील के हिसाब पर मांगी घूस, एसीबी के जाल में फंसा BPO

    June 24, 2026

    UPSC की तैयारी के लिए कोल इंडिया दे रहा 1 लाख, कौन उठा सकते हैं इसका फायदा?

    June 24, 2026

    डेमोग्राफी में बदलाव के बहाने कुछ खास समुदाय निशाने परः अलीफा

    June 24, 2026

    क्या Ease My Deal’ एप आपके पैसे उड़ा रहा है? उड़ाने वालों ने पुलिस के सामने क्या-क्या राज खोले

    June 24, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.