Hazaribagh : हजारीबाग जिला के केरेडारी में कोयला लोड गाड़ियों की ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह से ठप हो गई है। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। कोयला कारोबार से जुड़े सभी लोग मौके पर पहुंचे है। हालांकि, स्थानीय पुलिस अभी तक नहीं पहुंची है।
क्या है मामला
ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर रातोंरात बनी चारदीवारी से यातायात ठप हो चुका है। ट्रांसपोर्टिंग मार्ग पर रातों रात करीब पाँच फीट ऊँची चारदीवारी खड़ी कर दी गई है। इससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई। कोयला परिवहन में लगे लोड हाईवा वाहनों की लंबी कतार लग गई है और घंटों से आवागमन ठप है। वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार 1 जनवरी को ट्रांसपोर्टिंग कार्य बंद था, इसी का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों द्वारा सड़क पर चारदीवारी का निर्माण कर दिया गया। सुबह जब हाईवा वाहन परिचालन के लिए निकले तो मार्ग बंद देख चालक व ट्रांसपोर्टर हैरान रह गए।
Also Read : स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट में भीषण आग, 47 लोगों की मौ’त


