Dhanbad : सिजुआ तेतुलमारी कोलडंप में बुधवार की देर रात कोयला उठाने का विरोध करने पर अवैध धंधेबाजों ने CISF के क्यूआरटी टीम पर पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में CISF के सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार व जवान गोविंद कुमार जख्मी हो गए। दोनों जख्मियों को इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल धनबाद भेज दिया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
कोलडंप में ड्यूटी पर तैनात CISF के जवान ने बताया कि कोयला चोरों का एक गिरोह डंप में कोयला चोरी कर रहा था। उन लोगों को मना करने के बाद भी जबरन डंप से कोयला उठाव कर रहे थे। तब उसने इसकी सूचना अपने क्यूआरटी टीम को दी। सूचना मिलते ही क्यूआरटी टीम पहुंची और कोयला चोरों को डंप से भगाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग नहीं माने। इतना ही नहीं कोयला चोर इकट्ठा होकर पत्थरबाजी करने लगे। जिससे एक अधिकारी एवं एक जवान के सर में गंभीर चोट लगी है। सूचना पाकर तेतुलमारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तबतक अपराधी वहां से भाग निकले थे। घायल CISF जवानों को आनन-फानन में उठाकर इलाज के लिए लोयाबाद अस्पताल ले जाया गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर उचित इलाज के लिए धनबाद के केंद्रीय अस्पताल भेज दिय।
घटना के बाद कोलडंप पर काफी संख्या में CISF के जवान तैनात कर दिए गए। पुलिस भी लगातार गश्त कर रही है। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि कोलडंप में कुछ लोग कोयला उठा रहे थे जिसका विरोध क्यूआरटी की टीम ने किया तब वे लोग गाली देते हुए जवानों से उलझ गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। दो लोग जख्मी हो गए। घटना की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : ISIS का भारत में बेस बनाने की साजिश का खुलासा, पाकिस्तानी हैंडलरों से जुड़ा था झारखंड के फैजान

