Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Sep, 2025 ♦ 1:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»कोयला घोटालाः ईसीएल के आठ अधिकारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
    देश

    कोयला घोटालाः ईसीएल के आठ अधिकारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आसनसोल : केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने कोयला घोटाले के आरोप में गिरफ्तार सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (पीएसयू) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) आसनसोल के आठ वरिष्ठ अधिकारियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने 14 जुलाई को दो पूर्व महाप्रबंधक (जीएम), तत्कालीन मुख्य प्रबंधक (सुरक्षा), तत्कालीन परियोजना अधिकारी, तत्कालीन प्रबंधक (सुरक्षा), ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के दो सुरक्षा उप निरीक्षकों सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

    उल्लेखनीय है कि सीबीआई करोड़ों रुपये के कोयला घोटाले की जांच कर रही, जिसमें कई राजनेताओं को नामित किया गया है। गत 15 जुलाई को ईसीई के पांडेश्वर इलाके के पूर्व महाप्रबंधक सुभाष मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया था।

    अदालत के सूत्रों ने बताया कि सभी आठ आरोपियों को अलग-अलग कारों से कोलकाता से लाया गया था और उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए सोमवार को अदालत में पेश किया गया। ये सभी गिरफ्तारी के बाद से सीबीआई की हिरासत में थे। अदालत को बताया गया कि जांच के दौरान पैसे के लेन-देन के संबंध में कई हस्तलिखित पर्चियां मिली हैं। इससे पता चलता है कि घोटाले के सरगना लाला उर्फ ​​अनूप माजी ने कब, कहां, किसे और कितना पैसा दिया था। इन पर्चियों ईसीएल अधिकारियों की ओर से कोडिंग डिकोडिंग जानकारी दी गयी थी।

    गौरतलब है कि सीबीआई ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ली थी।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा से ईडी कर रही पूछताछ, कार्यालय की सुरक्षा संभालने पहुंचे सीआरपीएफ के जवान
    Next Article श्रीखंड यात्रा के दौरान जमशेदपुर के श्रद्धालु की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बी. साईराम होंगे कोल इंडिया के नए चेयरमैन

    September 20, 2025
    देश

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं गयाजी, पितृपक्ष में किया पिंडदान

    September 20, 2025
    देश

    PM मोदी गुजरात के भावनगर में करेंगे 34,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

    September 20, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी बनने के नाम पर झारखंड को दो टुकड़ों में बांटने की साजिश : गीताश्री

    September 20, 2025

    पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर जमशेदपुर में सेवा पखवाड़ा, लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर…

    September 20, 2025

    रेल रोको आंदोलन : चाकुलिया स्टेशन पर परेशान यात्रियों की मदद को आगे आई मारवाड़ी युवा समिति

    September 20, 2025

    पत्थर कारोबारी मोहसिन खान को PLFI से मिली जान की धमकी, बोला- संगठन को सहयोग करना होगा, नहीं तो…

    September 20, 2025

    BREAKING : रांची के पंडरा थाना में बवाल, लोगों ने किया तोड़फोड़

    September 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.