Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कोयला व्यवसायी पिता-पुत्र का अपहरण करने के बाद छोड़ा, पुलिस जुटी जांच में
    क्राइम

    कोयला व्यवसायी पिता-पुत्र का अपहरण करने के बाद छोड़ा, पुलिस जुटी जांच में

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2024No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कुरची मोड़ के पास शनिवार सुबह 10 बजे स्कॉर्पियो सवार चार अपराधियों ने कोयला व्यवसायी रंजीत शर्मा (35 वर्ष) और उनके चार वर्षीय पुत्र ऋषभ का अपहरण कर लिया. उनसे एक करोड़ की फिरौती मांगी जा रही थी. असमर्थता जताने पर अपहर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की और शाम सात बजे पिता-पुत्र को छोड़ दिया. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. रंजीत अपने पुत्र के साथ सुबह 9 बजे गोविंदपुर बाजार गए थे. गेहूं पिसवाकर वे घर लौट रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल रोकी और पिता-पुत्र का अपहरण कर लिया. इसके बाद वे गोविंदपुर की ओर भाग निकले.
    रंजीत शर्मा अपने परिवार के साथ पिछले चार वर्षों से कुरची मोड़ पर घर बना कर रह रहे हैं. पहले पुलिस लाइन धनबाद में रहते थे. ये लोग मूलतः बिहार के गया के रहने वाले हैं. झरिया के किसी कोयला व्यवसायी के साथ जुड़कर रंजीत शर्मा कोयला का ही काम करते हैं. इस संबंध में रंजीत शर्मा की पत्नी रानी शर्मा ने गोविंदपुर थाने में पति एवं बेटे के अपहरण की लिखित सूचना दी है. डीएसपी शंकर कामती एवं पुलिस इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद ने कुरची मोड़ घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन की. पुलिस अधिकारियों ने उनकी पत्नी एवं उनकी माता कमली देवी का भी बयान लिया. रंजीत शर्मा के पिता नरेश शर्मा झरिया में छोटा-मोटा काम करते हैं.

    पुलिस से मिली परिजनों को अपहरण की सूचना
    बाप-बेटे के अपहरण की घटना से रंजीत शर्मा की पत्नी रानी शर्मा एवं उनकी मां कमली देवी एवं पिता नरेश शर्मा चिंतित हैं. रंजीत की एक वर्षीय छोटी पुत्री भी है. अपहृत रंजीत शर्मा की पत्नी रानी शर्मा एवं उसकी माता कमली देवी ने कहा कि उनकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है. जमीन-जायदाद एवं पैसा का भी किसी से कोई लेनदेन व झमेला नहीं है. वे लोग भी इस घटना का कारण समझ नहीं पा रहे हैं. अपहृत रंजीत शर्मा की पत्नी ने कहा कि पुलिस जब छानबीन करने के लिए घर पहुंची तब उन लोगों को अपहरण की सूचना मिली.

    घबराइए मत, हमलोग सीबीआई वाले हैं
    परिजन लगातार रंजीत शर्मा के मोबाइल पर फोन कर रहे थे तो फोन बंद आ रहा था. 4:17 बजे जब कॉल रिसीव हुआ तो अपहर्ताओं की ओर से कहा गया कि घबराइए मत हम लोग सीबीआई वाले हैं. इस मामले में गोविंदपुर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा.

    पिता पुत्र को छोड़ा, एक करोड़ मांग रहे थे रंगदारी
    शाम 7 बजे अपहर्ताओं ने दोनों पिता-पुत्र को महुदा मोड़ पर छोड़ दिया है. एक ग्रामीण के मोबाइल से उन्होंने अपने परिजनों को छोड़ देने की सूचना दी. अपहर्ताओं ने रंजीत शर्मा का मोबाइल, घड़ी, चैन एवं अंगूठी समेत अन्य सामान छीन लिया एवं उनके साथ मारपीट भी की है. उनसे एक करोड़ की फिरौती मांगी जा रही थी. रंजीत के मोबाइल से उनके मित्रों से भी संपर्क कर फिरौती की राशि उपलब्ध कराने को कहा, लेकिन रंजीत शर्मा एवं उनके मित्रों ने इतनी बड़ी राशि दे सकने में असमर्थता जतायी. इसके बाद मारपीट कर उन्हें छोड़ दिया गया. परिजनों की सूचना पर पुलिस भी उन्हें धनबाद स्टेशन से लेकर गोविंदपुर थाना लायी, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. रंजीत शर्मा के वापस लौटने पर परिजनों ने चैन की सांस ली है.

    अपहरण कोयला जांच पुलिस व्यवसाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला विकास मंत्री के प्रतिनिधि ने विस्थापित व मजदूरों की समस्या से महाप्रबंधक को कराया अवगत
    Next Article 21 जुलाई का राशिफल: देखें कैसा गुजरेगा आपका आज का दिन 

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड़ के दो सचिव से मांगा गया स्पष्टीकरण, 15 अक्टूबर तक हलफनामा दाखिल का निर्देश

    October 9, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-6: बैंकिंग बिचौलियों के मकड़जाल में फंसा पहाड़िया आदिम जनजाति, मिलते ही गायब हो जा रहे मंईयां सम्मान सहित विभिन्न योजनाओं के पैसे

    October 9, 2026

    झारखंड : नामकुम में गोवंश चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार

    October 8, 2026

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.